India vs Pakistan, U19 Asia Cup 2025 Final: कब और कहां देखें इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए

भारत बनाम पाकिस्तान, अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड21 Dec 2025, 10:58 AM IST
कब और कहां देखें इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए
कब और कहां देखें इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए

India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Final: एशिया कप में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार दोनों टीमें अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

भारत का सफर इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते और फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने भारत से सिर्फ एक मैच गंवाया, बाकी दो मुकाबले जीतकर नॉकआउट में पहुंचा, जहां उसने बांग्लादेश को हराया।

यह भी पढ़ें | 1 किलो फैट बर्न करने के लिए कितनी करनी है वॉक? जानिए फिटनेस कोच से

ग्रुप स्टेज में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हुए थे, तब आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। उस मैच में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 240 रन पर ऑलआउट हुआ। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक और अनुशासित प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की टीम को 41.2 ओवर में 150 रन पर ढेर कर दिया। शुरुआती विकेट गिरने से पाकिस्तान की पारी कभी लय में नहीं आ पाई।

यह भी पढ़ें | HDFC बैंक ने डेबिट कार्ड लाउंज बेनिफिट्स में किये बदलाव, जानें क्या-क्या बदला?

फाइनल मुकाबले में सबकी नजरें भारत के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के समीर मिन्हास पर होंगी। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भारत बनाम पाकिस्तान, अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल

  • तारीख: रविवार, 21 दिसंबर
  • स्थान: ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई
  • मैच शुरू: सुबह 10:30 बजे (IST)
  • टॉस: सुबह 10 बजे

यह मुकाबला भारत में Sony Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं Sony LIV ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Pakistan, U19 Asia Cup 2025 Final: कब और कहां देखें इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Pakistan, U19 Asia Cup 2025 Final: कब और कहां देखें इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए
OPEN IN APP