Alice in Borderland Season 3: कब और कहां देखें ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का सीजन 3, जानिए अन्य डिटेल्स

Alice in Borderland Season 3: 25 सितंबर 2025 को ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का तीसरा सीजन आएगा। इसमें अरिसु और उसागी की शादी के बाद की कहानी और उनकी खतरनाक खेलों में वापसी दिखाई जाएगी। सभी 6 एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे।

Manali Rastogi
अपडेटेड25 Sep 2025, 10:49 AM IST
Alice in Borderland Season 3: कब और कहां देखें ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का सीजन 3, जानिए अन्य डिटेल्स
Alice in Borderland Season 3: कब और कहां देखें ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का सीजन 3, जानिए अन्य डिटेल्स

Alice in Borderland Season 3: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समय आ गया है कि दर्शक एक नई खेल-भरी दुनिया में लौटें, क्योंकि ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। यहां जानिए सीरीज के प्रसारण का समय और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा।

जानिए पिछली कहानी

दूसरा सीजन दिसंबर 2022 में आया था, जो एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था। उस वक्त उसागी (ताओ त्सुचिया) और अरिसु (केन्तो यामाजाकी) किसी तरह असली दुनिया में लौट आए थे। दोनों अपनी आने वाली ज़िंदगी को लेकर खुश दिखे, लेकिन कैमरा अचानक एक जोकर वाले पत्ते पर आकर रुक गया।

यह भी पढ़ें | मां दुर्गा को भूल से भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं पूरी होगी मनोकामनाएं

तीसरे सीज़न में दिखाया जाएगा कि दोनों शादीशुदा ज़िंदगी जी रहे हैं और उन्हें खेलों की कोई याद नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे वे फिर से उस डरावनी दुनिया में खींच लिए जाएंगे।

जानिए प्रसारण का समय

तीसरा सीजन गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगा।

  • अमेरिका – सुबह 3 बजे (ईस्टर्न टाइम) / रात 12 बजे (पैसिफिक टाइम)
  • ब्राज़ील – सुबह 4 बजे
  • ब्रिटेन – सुबह 8 बजे
  • मध्य यूरोप – सुबह 9 बजे
  • भारत – दोपहर 12:30 बजे
  • ऑस्ट्रेलिया – शाम 5 बजे
  • न्यूज़ीलैंड – शाम 7 बजे

सभी एपिसोड्स एक साथ जारी होंगे, यानी हर हफ्ते इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | इन 4 तरीकों से महिलाओं में हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं अलसी के बीज, जानिए फायदे

कितने एपिसोड होंगे?

इस बार कुल 6 एपिसोड होंगे, जो पहले के सीजन से दो कम हैं। चूंकि दूसरा सीजन मंगा की कहानी तक पहुंच चुका था, इसलिए तीसरे सीजन की पटकथा निर्देशक शिन्सुके सतो और उनकी टीम ने खुद आगे बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें | नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग, जानिए माता रानी के 9 स्वरूपों के बारे में

क्या देखने को मिलेगा तीसरे सीजन में?

कहानी समय में आगे बढ़ चुकी है। अरिसु और उसागी अब शादीशुदा हैं और शांति से रह रहे हैं। लेकिन जल्द ही परिस्थितियां उन्हें फिर से बॉर्डरलैंड की खतरनाक दुनिया में खींच लेती हैं। अरिसु, उसागी को बचाने के लिए खेलों में लौटेगा और एक बार फिर मौत से भरे खेलों की शुरुआत होगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAlice in Borderland Season 3: कब और कहां देखें ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का सीजन 3, जानिए अन्य डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAlice in Borderland Season 3: कब और कहां देखें ऐलिस इन बॉर्डरलैंड का सीजन 3, जानिए अन्य डिटेल्स