T20 World Cup 2026: क्रिकेट का महासंग्राम जारी, कब-कहां और कितने बजे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच हो रहे हैं। भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जानें मैच का शेड्यूल, फॉर्मेट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Feb 2026, 09:49 AM IST
T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें क्रिकेट का महासंग्राम
T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें क्रिकेट का महासंग्राम

T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए टी20 का महाकुंभ चल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट, ICC Men’s T20 World Cup 2026, शनिवार 7 फरवरी से जारी है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। 20 टीमें, 55 मुकाबले और करीब एक महीने तक चलने वाला रोमांच, यानी क्रिकेट का पूरा पैकेज। चलिए जानते हैं मैच कब शुरू हुआ है, कहां फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं और भी बाकी डिटेल्स।

कहां होंगे मैच?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच कुल आठ बड़े स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

भारत में मुकाबले इन स्टेडियमों में होंगे:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)

ईडन गार्डन्स (कोलकाता)

अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)

वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

श्रीलंका में कहां होंगे मैच?

आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)

सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC, कोलंबो)

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम (कैंडी)

8 मार्च को फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि श्रीलंका का कोलंबो बैकअप वेन्यू रहेगा, खासकर उस स्थिति में जब पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है।

T20 World Cup 2026 की अहम तारीखें

7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

22 फरवरी से सुपर-8 राउंड शुरू होगा।

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

8 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ चैंपियन तय होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल (मैच, तारीख, समय और स्थान)

तारीखमुकाबलास्थानसमय
7 फरवरीपाकिस्तान vs नीदरलैंड्सकोलंबोसुबह 11:00 बजे
7 फरवरीवेस्टइंडीज vs बांग्लादेशकोलकातादोपहर 3:00 बजे
7 फरवरीभारत vs USAमुंबईशाम 7:00 बजे
8 फरवरीन्यूजीलैंड vs अफगानिस्तानचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
8 फरवरीइंग्लैंड vs नेपालमुंबईशाम 7:00 बजे
8 फरवरीश्रीलंका vs आयरलैंडकोलंबोशाम 7:00 बजे
9 फरवरीबांग्लादेश vs इटलीकोलकातासुबह 11:00 बजे
9 फरवरीजिम्बाब्वे vs ओमानकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
9 फरवरीसाउथ अफ्रीका vs कनाडाअहमदाबादशाम 7:00 बजे
10 फरवरीनीदरलैंड्स vs नामीबियाअहमदाबादसुबह 11:00 बजे
10 फरवरीन्यूजीलैंड vs UAEचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
10 फरवरीपाकिस्तान vs UAEकोलंबोशाम 7:00 बजे
11 फरवरीसाउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तानअहमदाबाददोपहर 3:00 बजे
11 फरवरीऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंडकोलंबोशाम 7:00 बजे
11 फरवरीइंग्लैंड vs वेस्टइंडीजमुंबईशाम 7:00 बजे
12 फरवरीश्रीलंका vs ओमानकैंडीदोपहर 3:00 बजे
12 फरवरीनेपाल vs इटलीमुंबईशाम 7:00 बजे
12 फरवरीभारत vs नामीबियादिल्लीशाम 7:00 बजे
13 फरवरीऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वेकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
13 फरवरीकनाडा vs नामीबियाकोलंबोशाम 7:00 बजे
13 फरवरीUSA vs नीदरलैंड्सचेन्नईशाम 7:00 बजे
14 फरवरीआयरलैंड vs ओमानकोलंबोसुबह 11:00 बजे
14 फरवरीइंग्लैंड vs बांग्लादेशकोलकातादोपहर 3:00 बजे
14 फरवरीन्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबादशाम 7:00 बजे
15 फरवरीवेस्टइंडीज vs नेपालमुंबईसुबह 11:00 बजे
15 फरवरीUSA vs नामीबियाचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
15 फरवरीभारत vs पाकिस्तानकोलंबोशाम 7:00 बजे
16 फरवरीअफगानिस्तान vs UAEदिल्लीसुबह 11:00 बजे
16 फरवरीइंग्लैंड vs इटलीकोलकातादोपहर 3:00 बजे
16 फरवरीऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंकाकैंडीशाम 7:00 बजे
17 फरवरीन्यूजीलैंड vs कनाडाचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
17 फरवरीआयरलैंड vs जिम्बाब्वेकैंडीशाम 7:00 बजे
18 फरवरीबांग्लादेश vs नेपालमुंबईसुबह 11:00 बजे
18 फरवरीसाउथ अफ्रीका vs UAEदिल्लीदोपहर 3:00 बजे
18 फरवरीपाकिस्तान vs नामीबियाकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
18 फरवरीभारत vs नीदरलैंड्सअहमदाबादशाम 7:00 बजे
19 फरवरीइटली vs वेस्टइंडीजकोलकातादोपहर 3:00 बजे
19 फरवरीश्रीलंका vs जिम्बाब्वेकोलंबोशाम 7:00 बजे
20 फरवरीअफगानिस्तान vs कनाडाचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
20 फरवरीऑस्ट्रेलिया vs ओमानकैंडीशाम 7:00 बजे
22 फरवरीY1 vs Y4 (सुपर-8)कैंडीदोपहर 3:00 बजे
23 फरवरीX2 vs X3 (सुपर-8)अहमदाबादशाम 7:00 बजे
24 फरवरीY2 vs Y3 (सुपर-8)मुंबईशाम 7:00 बजे
25 फरवरीX1 vs X4 (सुपर-8)कोलंबोशाम 7:00 बजे
26 फरवरीY3 vs Y4 (सुपर-8)अहमदाबाददोपहर 3:00 बजे
27 फरवरीX2 vs X4 (सुपर-8)चेन्नईशाम 7:00 बजे
28 फरवरीY1 vs Y2 (सुपर-8)कोलंबोदोपहर 3:00 बजे
1 मार्चX1 vs X3 (सुपर-8)कोलकाताशाम 7:00 बजे
4 मार्चसेमीफाइनल-1कोलकाता / कोलंबोसमय तय नहीं
5 मार्चसेमीफाइनल-2मुंबईसमय तय नहीं
8 मार्चफाइनलअहमदाबाद / कोलंबोसमय तय नहीं

टूर्नामेंट का फॉर्मेट समझिए

टूर्नामेंट में 20 टीमें चार ग्रुप में बंटी होंगी। हर ग्रुप में पांच टीमें होंगी और सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। सुपर-8 में दो नए ग्रुप बनेंगे, जहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

अगर कोई मैच टाई होता है, तो सुपर ओवर से नतीजा निकलेगा। नॉकआउट मुकाबलों में अतिरिक्त समय भी रखा गया है ताकि विजेता तय हो सके।

कहां देखें लाइव?

भारत - Star Sports, JioHotstar

श्रीलंका - Dialog TV; ThePapare.com, Dialog Play, TV Supreme; PEO TV, Sinhala language feed available

नेपाल, भूटान, मालदीव - Star Sports

बांग्लादेश - Star Sports, T Sports & Nagorik TV, Rabbithole

पाकिस्तान - PTV और Myco (TV), Tamasha, ARY Zapp, Tapmad, पाकिस्तान मैचों के लिए PTV Home और डिजिटल पर उर्दू कमेंट्री

यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड - Sky Sports Cricket और Sky Sports Main Event, NOW, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए हिंदी कमेंट्री

इटली - Sky Italia

सब-सहारन अफ्रीका - SuperSport

ऑस्ट्रेलिया - Prime Video

न्यूज़ीलैंड - SKY Sport

संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा - Willow TV, CricBuzz DTC (select feeds), Willow’s YouTube

यूएई और MENA क्षेत्र - CricLife Max (StarzPlay के जरिए), VOX, Reel, Roxy, Cinepolis, Star, Mukta, Epix Cinema पर बिग-स्क्रीन पार्टनरशिप

कैरेबियन द्वीप - ESPN

लैटिन अमेरिका - Disney+ ऐप

ब्राजील (select) - ESPN linear TV platforms

नेपाल (अतिरिक्त) - Kantipur TV, कुछ क्षेत्रों में ICC.tv पर नेपाली फीड

अफगानिस्तान - Lemar TV

सिंगापुर - Hub Sports 4

पैसिफिक द्वीप - PNG Digicel

मलेशिया और हांगकांग - CricBuzz channel

नीदरलैंड्स - NOS (सभी नीदरलैंड्स मैचों की स्ट्रीमिंग)

बाकी सभी क्षेत्र (विश्वव्यापी फ्री कवरेज) - ICC.tv; ICC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर चुने हुए मैच

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026: क्रिकेट का महासंग्राम जारी, कब-कहां और कितने बजे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026: क्रिकेट का महासंग्राम जारी, कब-कहां और कितने बजे देखें लाइव स्ट्रीमिंग