Braj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिए तिथियों, परंपराएं और होने वाले उत्सव के बारे में

मथुरा-वृंदावन की होली दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ब्रज में होली बसंत पंचमी से शुरू होकर 40 दिन चलती है। यहां लड्डू, लठमार, फूलों, छड़ीमार और हुरंगा होली जैसी अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें देश-विदेश से लोग शामिल होते हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड2 Feb 2026, 04:34 PM IST
Braj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिए तिथियों, परंपराएं और होने वाले उत्सव के बारे में
Braj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिए तिथियों, परंपराएं और होने वाले उत्सव के बारे में

मथुरा–वृंदावन की होली न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। जहां भारत के अन्य हिस्सों में होली का त्योहार केवल दो दिन मनाया जाता है, वहीं ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव पूरे 40 दिनों तक चलता है। यहां होली की शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है। इस दिन मंदिरों में सबसे पहले देवी-देवताओं को गुलाल लगाया जाता है। इसके बाद रंगों से खेलने का सिलसिला होली तक लगातार चलता रहता है।

यह भी पढ़ें | ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ शेयर की डाइट, पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में दी जानकारी

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली सिर्फ रंग और पानी से नहीं खेली जाती, बल्कि यहां होली के कई अनोखे और पारंपरिक रूप देखने को मिलते हैं। लड्डू होली, लठमार होली, छड़ीमार होली, फूलों वाली होली और हुरंगा होली यहां की विश्व-प्रसिद्ध परंपराएं हैं। यही कारण है कि इस होली में न केवल देशभर से, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेने आते हैं। ब्रज की होली भक्तों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराती है।

ब्रज होली 2026 का कैलेंडर

  • 25 फरवरी 2026 (बुधवार) – लड्डू होली
  • 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) – बरसाना लठमार होली
  • 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) – नंदगांव होली
  • 28 फरवरी 2026 (शनिवार) – वृंदावन में फूलों वाली होली
  • 1 मार्च 2026 (रविवार) – गोकुल होली / छड़ीमार होली
  • 2 मार्च 2026 (सोमवार) – रमन रेती होली
  • 3 मार्च 2026 (मंगलवार) – होलिका दहन
  • 4 मार्च 2026 (बुधवार) – रंगवाली होली (धुलेंडी)
  • 5 मार्च 2026 (गुरुवार) – हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा)

यह भी पढ़ें | आज से शुरू हुआ फाल्गुन का महीना, जानें जरूरी व्रत और त्योहारों की पूरी सूची

जानिए मथुरा–वृंदावन होली का पूरा कार्यक्रम

लड्डू होली: 25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाना में लड्डू होली मनाई जाएगी। इस दौरान राधा रानी मंदिर में श्रद्धालु एक-दूसरे पर लड्डू फेंकते हैं। यह होली बेहद खास और आनंद से भरी होती है।

लठमार होली (बरसाना): 26 फरवरी 2026, गुरुवार को बरसाना में लठमार होली होगी। इस होली में महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं। यह परंपरा हंसी-मजाक और भक्ति के साथ निभाई जाती है।

लठमार होली (नंदगांव): 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को नंदगांव में लठमार होली खेली जाएगी। इस दिन पूरा नंदगांव रंगों और उल्लास से सराबोर हो जाता है।

फूलों वाली होली: 28 फरवरी 2026, शनिवार को वृंदावन में फूलों की होली मनाई जाएगी। इस दौरान मंदिरों में भक्तों पर फूलों की वर्षा की जाती है। इसी दिन वृंदावन में विधवाओं की होली भी मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें | ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए निकली भर्तियां, जानें चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

छड़ीमार होली (गोकुल): 1 मार्च 2026, रविवार को गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। यह परंपरा बरसाना की लठमार होली से थोड़ी अलग होती है।

यहां लाठियों की जगह हल्की छड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि बाल गोपाल ग्वालिनों को छेड़ा करते थे, इसलिए वे उन्हें छड़ियों से दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ती थीं। यह होली भगवान कृष्ण के बाल्यकाल की याद दिलाती है।

रमन रेती होली: 2 मार्च 2026, सोमवार को गोकुल के रमन रेती में होली मनाई जाएगी। यहां साधु-संत और भक्त एकत्र होकर भजन-कीर्तन करते हैं और फूलों व रंगों के साथ होली खेलते हैं।

होलिका दहन: 3 मार्च 2026, मंगलवार को मथुरा और वृंदावन में होलिका दहन किया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

रंगवाली होली (धुलेंडी): 4 मार्च 2026, बुधवार को पूरे देश के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन में भी रंगवाली होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग रंग-गुलाल से होली खेलते हैं।

हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा): 5 मार्च 2026, गुरुवार को बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली खेली जाएगी। इस होली में महिलाएं पुरुषों के कपड़े फाड़ती हैं और उन्हें कपड़े से बने कोड़ों से मारती हैं। यह परंपरा भगवान बलराम और गोपियों की होली की याद में मनाई जाती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBraj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिए तिथियों, परंपराएं और होने वाले उत्सव के बारे में
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBraj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिए तिथियों, परंपराएं और होने वाले उत्सव के बारे में