Jaya Ekadashi 2026: किस दिन है जया एकादशी? क्या है व्रत का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण

माघ माह के शुक्ल पक्ष में जया एकादशी मनाई जाती है। 29 जनवरी 2026 को यह व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु की पूजा से कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन व्रत, नाम जप, दान और सात्विक आचरण का विशेष महत्व है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड20 Jan 2026, 03:00 PM IST
Jaya Ekadashi 2026: किस दिन है जया एकादशी? क्या है व्रत का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण
Jaya Ekadashi 2026: किस दिन है जया एकादशी? क्या है व्रत का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण(HT)

माघ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी का व्रत रखना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें | बच्चे को फॉर्मूला मिल्क देते समय इन बातों का रखें ख्याल, डॉक्टर से जानें

कहा जाता है कि इस दिन केवल भगवान विष्णु का नाम जपने से भी भूत-प्रेत योनि में जन्म लेने का भय समाप्त हो जाता है। जया एकादशी का व्रत जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं जया एकादशी व्रत की तिथि, शुभ समय और पूजा विधि।

जया एकादशी की तिथि और शुभ समय

  • जया एकादशी गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
  • व्रत पारण (उपवास खोलने) का समय: 30 जनवरी 2026 को सुबह 7:10 बजे से 9:20 बजे तक
  • एकादशी तिथि आरंभ: 28 जनवरी 2026 को शाम 4:35 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 29 जनवरी 2026 को दोपहर 1:55 बजे

यह भी पढ़ें | क्या होता है अंतरिम बजट? ये फुल बजट से कैसे होता है अलग, डिटेल में जानें

जया एकादशी पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लें।
  • एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • धूप, दीप, फल, पंचामृत आदि से विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • पूरे दिन व्रत रखें और शाम के समय पुनः भगवान की पूजा करें।
  • अगले दिन सुबह भगवान की पूजा करने के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान दें।
  • इसके बाद सात्विक भोजन से व्रत का पारण करें।
  • जया एकादशी व्रत पारण से जुड़ी जानकारी
  • व्रत खोलने वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह 11:09 बजे होगा।

यह भी पढ़ें | साड़ियों को लेकर चर्चा में रहती हैं सीतारमण, जानिए हर बजट में लुक के बारे में

जया एकादशी पर क्या न करें?

  • इस दिन चना या बेसन से बनी चीजें न खाएं।
  • शहद का सेवन न करें।
  • क्रोध करने और झूठ बोलने से बचें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaya Ekadashi 2026: किस दिन है जया एकादशी? क्या है व्रत का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaya Ekadashi 2026: किस दिन है जया एकादशी? क्या है व्रत का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण