शुक्र प्रदोष व्रत 30 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिव भक्तों के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
पूजा में बेलपत्र, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें और शिव मंत्र का जाप करें। प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलती है।
मानसिक शांति और तनाव के उपाय
- मानसिक परेशानी होने पर शाम को शिव मंदिर जाएं या घर में शिव की तस्वीर के सामने बैठकर गहरी सांस लें और “ॐ” का 5 बार लंबा उच्चारण करें।
कानूनी समस्याएं और शत्रु बाधा के उपाय
- मुकदमे की परेशानी के लिए धतूरा के पत्ते पहले पानी से, फिर दूध से धोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- शत्रुओं से मुक्ति के लिए शमी का पत्ता धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)