Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के मौके पर घर में कहां-कहां जलाएं दीये? बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा

एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है। माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी 29 जनवरी 2026 को है। इस दिन व्रत, पूजा के साथ तुलसी के पास, घर के मंदिर में और मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड28 Jan 2026, 02:50 PM IST
जया एकादशी
जया एकादशी

Jaya Ekadashi 2026: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत रखकर और भगवान हरि नारायण की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एकादशी का व्रत हर महीने दो बार आता है एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में।

यह भी पढ़ें | जया एकादशी पर इन मंत्रों का उच्चारण करने से पूरी होगी हर मनोकामना

हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। इसी तरह माघ महीने में पड़ने वाली एकादशी को बहुत खास माना जाता है। कहा जाता है कि माघ का महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

यह भी पढ़ें | जया एकादशी पर दान करें ये 5 भाग्यशाली वस्तुएं, कभी भी नहीं होगी धन की कमी

माघ महीने की अंतिम एकादशी 29 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। माघ शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। एकादशी के दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ घर में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी पर घर में किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।

एकादशी पर इन जगहों पर दीपक जलाएं

तुलसी के पास

तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। बिना तुलसी के भगवान नारायण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी को न छुएं और न ही जल चढ़ाएं, क्योंकि ऐसा करना वर्जित माना गया है।

घर के मंदिर में

एकादशी के दिन सुबह और शाम घर के मंदिर में दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और देवी-देवताओं की कृपा मिलती है। दीपक घी या सरसों के तेल का जला सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।

यह भी पढ़ें | क्या है व्रत जया एकादशी का सही समय, पूजा-विधि के नियम, जानें कब करना है पारण

घर के मुख्य द्वार पर

शाम के समय घर का मुख्य द्वार अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि यह समय देवी-देवताओं का होता है। मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के मौके पर घर में कहां-कहां जलाएं दीये? बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के मौके पर घर में कहां-कहां जलाएं दीये? बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा