Arun Jaitley Stadium Pitch Report: दिल्लीवासियों के लिए आज का मैच बेहद ही खास होने वाला है। आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का महामुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। दो बार मैच जीत चुकी दिल्ली कैपिटल्स इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। वहीं गुजरात टाइटंस अपने हार के सिलसिले को रोकने की कोशिश करेगी। ऐसे में अगर आप ये रोमांचक मैच देखना चाहते हैं, लेकिन आपके पास टिकट नहीं है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप ये पूरा मैच फ्री में लाइव देख पाएंगे।
कहां फ्री में देख सकते हैं IPL का मैच?
अगर आप आईपीएल का आज मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपको बस अपना टीवी खोलना है और Star Utsav Movies चैनल लगाना है। यहां पर बिना एक रुपये खर्च किए फ्री में आईपीएल का मैच देख पाएंगे।इसके अलवा कुछ मोबाइल्स प्लान भी है, जिनके साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। आप उन्हें भी ट्राई कर सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा आज का मैच?
दिल्ली बनाम गुजरात का महामुकाबला आज रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले दोनों टीम के बीच टॉस होगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
दिल्ली की पिच रिपोर्ट कैसी है?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां हर टीम बडे़ स्कोर बनाती है। इसके अलावाे मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और गति का फायदा मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को थोड़ी सहायता मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाज अगर सेट हो जाएं तो रन बनाते रह सकते हैं।
मैच के वक्त कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी में बीती रात कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी। ऐसे में आज के मैच के वक्त दिल्ली के वेदर को लेकर काफी लोगों का सवाल है कि क्या आज भी बारिश होगी? एक्यूवेदर के अनुसार मैच के वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे और करीब 57 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसंका, नीतिश राणा, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज