MI vs DC 2026 Live Streaming: IPL का रोमांच अब अपने पूरे रंग में आ चुका है और आज का मुकाबला कुछ खास होने वाला है। आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे, और दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह मैच रनों की बारिश वाला बन सकता है। फैंस को एक हाई-वोल्टेज, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। जानिए इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल।
मैच कब और कहां देखें? (IPL Live Streaming Details)
अगर आप इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो समय और जगह नोट कर लें:
- तारीख: शनिवार, 4 अप्रैल 2026
- समय: दोपहर 3:30 बजे (टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा)
- वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- TV चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports)
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (DC vs MI Pitch Report)
आज का मुकाबला सीजन का पहला डे-गेम है और दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी है, ऐसे में मौसम मैच पर असर डाल सकता है। मैदान की बाउंड्री लगभग बराबर हैं, लेकिन एक साइड थोड़ी छोटी है, जबकि सीधी बाउंड्री लंबी है, ऐसे में बड़े शॉट्स देखने को मिल सकते हैं और मैच हाई-स्कोरिंग रहने की उम्मीद है।
पिच की बात करें तो स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि टर्न कम रहेगा। शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी और चिपचिपी रह सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को हल्की मूवमेंट मिल सकती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता जाएगा।
बारिश ना डाल दे मैच में खलल (MI vs DC Delhi Weather Report)
मैच की शुरुआत धूप के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा जाएंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान करीब 30°C रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बारिश की संभावना 18% से बढ़कर करीब 50% तक पहुंच सकती है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।
पूरे कॉन्फिडेंस में मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस इस मैच में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। टीम ने अपने पहले ही मैच में 200+ रन का टारगेट चेज कर रिकॉर्ड बना दिया, जो पिछले 14 साल में पहली बार हुआ है।
टीम के लिए एक और बड़ी राहत है मिचेल सैंटनर की वापसी, जो अब प्लेइंग इलेवन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। खासकर मिडिल ओवर्स में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इस समय काफी संतुलित नजर आ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स का कैसा है फॉर्म
दिल्ली कैपिटल्स भी जीत के साथ अपने घरेलू मैदान पर लौटी है, लेकिन टीम की कुछ कमजोरियां सामने आई हैं। टॉप ऑर्डर पिछले मैच में जल्दी आउट हो गया था, जिससे टीम दबाव में आ गई थी। हालांकि समीर रिजवी ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। गेंदबाजी की बात करें तो लुंगी एनगिडी ने अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर्स में रन रोकने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में अगर आज दिल्ली के बल्लेबाज शुरुआत में संभल कर खेलें, तो मुंबई के लिए राह आसान नहीं होगी।
दोनों टीमों का स्क्वाड (Full Squads)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार और अन्य।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शर्फेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डी कॉक और अन्य।