कौन हैं वो 13 पार्षद, जिन्होंने दिया AAP से इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

Indraprastha Vikas Party: दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया और नई पार्टी 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' (Indraprastha Vikas Party) का गठन किया है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 May 2025, 03:30 PM IST
आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका
आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका(HT)

आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के गठन का भी ऐलान कर दिया। नई पार्टी ने दावा किया है कि वो एमसीडी में एक नए मोर्च के रुप में उभरेंगे।

क्या हैं उन पार्दषों का नाम

  • हेमचंद गोयल
  • हिमानी जैन
  • रूनाक्षी शर्मा
  • ऊषा शर्मा
  • अशोक पांडेय
  • राखी यादव
  • साहिब कुमार
  • राजेश कुमार
  • मनीषा किराना
  • सुमन अनिल राणा
  • दिनेश भारद्वाज
  • मुकेश कुमार गोयल
  • देवेंद्र कुमार

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हिमानी जैन ने कहा कि हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने AAP से इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया, हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफ़ा दे चुके हैं और भी शामिल हो सकते हैं।

अब AAP के पास कितने पार्षद?

आम आदमी पार्टी में एक साथ 13 पार्षदों के इस्तीफे से काफी हंगामा मच गया है। बता दें कि सदन में पार्टी के पास पहले 113 पार्षद थे, लेकिन 13 पार्षदों के जाने के बाद अब महज 100 ही पार्षद बच गए हैं। पार्टी से अलग होने के बाद पार्षदों ने जो नई पार्टी बनाई है, उसके अध्यक्ष मुकेश गोयल होंगे।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में 2025 के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। BJP के पार्षद राजा इकबाल सिंह को 142 में से 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप सिंह को केवल 8 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहिष्कार करते हुए भाग नहीं लिया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Trendsकौन हैं वो 13 पार्षद, जिन्होंने दिया AAP से इस्तीफा, बनाई नई पार्टी
MoreLess