Ayodhya Ram Mandir Security Lapse: कौन है अब्दुल अहमद शेख? राम मंदिर में नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के आरोप में अब्दुल अहमद शेख को हिरासत में लिया गया है। वह जम्मू कश्मीर के शोपियां का निवासी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Jan 2026, 04:39 PM IST
राम मंदिर में नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया शख्स
राम मंदिर में नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया शख्स

Who is Abdul Rahman: आयोध्या के राम मंदिर में आज बड़ी सुरक्षा चूक हो गई। मंदिर के परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने एक शख्स को नमाज पढ़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान अब्दुल अहमद के रूप में हो गई है। आइए जानते हैं कि कौन है राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला शख्स

कौन है अब्दुल अहमद?

अयोध्या के राम मंदिर के परिसर में नमाज पढ़ने वाले शख्स का नाम अब्दुल अहमद शेख है। आरोपी के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार वो श्रीनगर के शोपियां का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार अब्दुल के अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। अभी पुलिस अब्दुल अहमद को ही पकड़ पाई है। बाकी संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें | अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में चूक, परिसर में नमाज पढ़ते दिखा शख्स

खुफिया एजेंसी कर रही पूछताछ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब अब्दुल को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, तो वो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। अभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और खुफिया एजेंसी के टीम उससे पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर से पकड़े गए व्यक्ति की उम्र 55 साल है। वो श्रीनगर का रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि जब वो परकोटे के पास कपड़े बिछा रहा था, तो सुरक्षाकर्मियों को उसपर शक हुआ और उन्होंने उसके ऊपर नजर रखी। कुछ ही देर में वो कपड़े के ऊपर बैठकर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वो नारे लगाने लगा। इस मामले में अब पुलिस और खुफिया एजेंसी मंदिर परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज निकालकर एक-एक चीज की पड़ताल की रही है। अभी तक इस मामले में जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Ram Mandir Security Lapse: कौन है अब्दुल अहमद शेख? राम मंदिर में नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Ram Mandir Security Lapse: कौन है अब्दुल अहमद शेख? राम मंदिर में नमाज पढ़ते हुए पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला