Sourav Joshi Wedding Photos: कौन हैं सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका? शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, देखें Photos और Video

Sourav Joshi Ties Knot: फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी और अवंतिका की शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल ने शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं सौरभ की पत्नी अवंतिका…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड6 Dec 2025, 06:08 PM IST
कौन हैं सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका
कौन हैं सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका

Who is Avantika Bhatt: शादी के चल रहे इस सीजन में फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी ने भी सात फेरे ले लिए हैं। सौरव जोशी ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को सौरभ अवंतिका भट्ट के गले में जयमाला डालते हुए दिख रहे हैं।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर सौरव जोशी की ये वीडियो खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में सौरव और अवंतिका दोनों ही काफी खुश दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सौरव ने लिखा-Finally Forever!

यह भी पढ़ें | LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा FD-RD से ज्यादा रिटर्न, जानिए कितना करना है निवेश

वीडियो पर आ गए 14 मिलियन व्यूज

सौरव जोशी की शादी की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। महज 6 घंटे में इस वीडियो पर 14 मिलियन व्यूज आ गए हैं। वीडियो का पूरा कमेंट्स सेक्शन शादी की शुभकामनाओं से भरा हुआ है। इसके अलावा सौरव ने शादी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अवंतिका ने लिखा पवित्र बंधन गंगा किनारे।

देखें पोस्ट

कौन हैं अवंतिका भट्ट?

अवंतिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो सौरभ को काफी लंबे वक्त से जानती हैं। अवंतिका को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अवंतिका भट्ट हल्द्वानी की ही रहने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके दादा स्व. हरिदत्त भट्ट जाने-माने ज्योतिष थे और उनके पिता प्रकाश चंद्र भट्ट भी ज्योतिषि हैं।

यह भी पढ़ें | 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान समेत कई बॉलीवुड के दिग्गज सितारे औंधे मुंह गिरे

कौन हैं सौरव जोशी?

सौरव जोशी भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर में से एक हैं, जिनका चैनल Sourav Joshi Vlogs करोड़ों सब्सक्राइबरों के साथ देश का सबसे लोकप्रिय व्लॉगिंग चैनल माना जाता है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले सौरव ने 2019 में व्लॉगिंग शुरू की थी और आज वे फैमिली व्लॉग्स, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार सौरभ जोशी की एक महीने की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSourav Joshi Wedding Photos: कौन हैं सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका? शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, देखें Photos और Video
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSourav Joshi Wedding Photos: कौन हैं सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका? शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, देखें Photos और Video
OPEN IN APP