Who is Avni Kejriwal: कौन हैं अवनी केजरीवाल? री-इवैल्यूएशन के बाद बनीं CBSE 12वीं की नई नेशनल टॉपर, 100% आए मार्क्स

CBSE Class 12 National Topper: अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई री-इवैल्यूएशन में 500 में 500 नंबर हासिल किए। अब वो देश की नेशनल टॉपर बन गई हैं। पहले प्रिया बाबूपाल ने 99.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया था, लेकिन अब टॉपर का नाम बदल गया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Jun 2026, 01:30 PM IST
कौन हैं अवनी केजरीवाल
कौन हैं अवनी केजरीवाल

Who is Avni Kejriwal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में झारखंड की अवनी केजरीवाल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल इस री- इवैल्यूएशन प्रक्रिया के बाद अब अवनी के 500 में 500 नंबर आए हैं। रिजल्ट के आने के बाद सीबीएसई के इस साल के टॉपर का नाम भी बदल गया है।

यह भी पढ़ें | अब आधार में ये एक सर्विस के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस, कब फ्री होगी सर्विस

कैसे बदल गई सीबीएसई टॉपर?

पहले जारी हुए रिजल्ट में प्रिया बाबूपाल 99.4 प्रतिशत नंबर लाकर देश की टॉपर बन गई थीं। हालांकि अब अवनी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए सीबीएसई में 100 प्रतिशत नंबर ले आई हैं। ऐसे में अब वो नेशनल टॉपर बन गई हैं।अवनी ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद वो अपने नंबर से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से जांच करवाई और अब वो 95.2 से सीधा 100 प्रतिशत पहुंच गई हैं।

यहां देखें रिजल्ट

छात्रा का नामविषयअंककुल अंकप्रतिशत
अवनी केजरीवालअंग्रेज़ी100500/500100%
गणित100
भौतिकी100
रसायन विज्ञान100
जीव विज्ञान100
यह भी पढ़ें | दूध जल्दी फट जाता है? गर्मियों में उबालने और स्टोर करने का सही नियम जान लें

आगे क्या करना चाहती हैं अवनी?

अवनी केजरीवाल अब सीबीएसई में 12वीं की टॉपर बन गई हैं। उनके पिता मितेश केजरीवाल बिजनेसमैन है और उनकी माता जी पूनम गृहिणी हैं। अवनी ने CUET UG2026 की भी परीक्षा दी है और वो आगे बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती हैं।

इसके अलावा झारखंड में बोकारो के सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) विद्यार्थियों ने इस बार रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए एक और नया इतिहास रच दिया है।विद्यालय के होनहार और मेधावी विद्यार्थी आदित्य मिश्रा अब 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के संयुक्त नेशनल टॉपर घोषित हुआ हैं।

यह भी पढ़ें | अब BCA का क्या भविष्य है? जवाब में ChatGPT ने दिया कैलकुलेटर का उदाहरण

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अब तक विज्ञान संकाय में झारखंड स्टेट टॉपर रहे आदित्य का पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के उपरांत कुल प्राप्तांक 99.20 प्रतिशत से बढ़कर 99.60 प्रतिशत हो गया। पुनर्मूल्यांकन में आदित्य के बायोलॉजी के मार्क्स अब 96 से बढ़कर 99 हो हो गए। इसके साथ ही अब वो कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल के साथ संयुक्त रूप से विज्ञान संकाय के नेशनल टॉपर हो गए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सWho is Avni Kejriwal: कौन हैं अवनी केजरीवाल? री-इवैल्यूएशन के बाद बनीं CBSE 12वीं की नई नेशनल टॉपर, 100% आए मार्क्स
More