Dharmendra daughter-in-law: 18 साल की उम्र में जीता ब्यूटी पेजेंट, ट्रैवल शो से हुईं मशहूर, कौन हैं धर्मेंद्र की बहू?

देओल परिवार में एक ऐसी सदस्य भी हैं, जिनका नाम फिल्मों से ज्यादा उनकी यात्राओं की वजह से जाना जाता है। 18 साल की उम्र में उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीता और फिर मॉडलिंग व फिल्मों में कदम रखा। लेकिन असली पहचान उन्हें ट्रैवल शोज से मिली।

Priya Shandilya
अपडेटेड16 Nov 2025, 07:01 PM IST
देओल परिवार की बहू: दीप्ति भटनागर
देओल परिवार की बहू: दीप्ति भटनागर(@DeeptiBhatnagar)

Who is Deepti Bhatnagar: बॉलीवुड की दुनिया में देओल परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा है। धर्मेंद्र से लेकर हेमा मालिनी, सनी, बॉबी, ईशा और अभय, हर किसी ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन इसी परिवार में एक ऐसा चेहरा भी है, जिसने बॉलीवुड में कदम तो रखा, लेकिन अपनी यात्राओं और ट्रैवल शो की वजह से जानी गई। यह नाम है दीप्ति भटनागर। जी हां, कम ही लोगों को ये बात पता है कि दीप्ति, देओल परिवार की बहू हैं। चलिए जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

दीप्ति भटनागर कौन हैं?

दीप्ति का जन्म मेरठ में हुआ और बाद में वह मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने सबसे पहले हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस शुरू किया और फिर मॉडलिंग में कदम रखा। 18 साल की उम्र में उन्होंने ईव्स वीकली मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जीत लिया था। करियर के इस शुरूआती दौर में उन्होंने काफी मेहनत की और सिर्फ एक महीने में उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये थे। फिर एक साल में उन्होंने मुंबई में अपना घर भी खरीद लिया।

मॉडलिंग के बाद फिल्मों में रखा कदम

उनके मॉडलिंग करियर ने उन्हें फिल्मों तक लाकर खड़ा किया। 1995 में ‘राम शस्त्र’ से उन्होंने डेब्यू किया, फिर तेलुगु, तमिल और हिंदी की कई फिल्मों में काम किया। ‘इन्फर्नो’ नाम की हॉलीवुड फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने टीवी शो ‘ये है राज’ में भी काम किया है।

शाहरुख खान ने दी ट्रेनिंग

दीप्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख खान ने उन्हें ‘कभी हां कभी ना’ के लिए ट्रेन किया था, लेकिन वह स्क्रीन टेस्ट से पहले ही घबरा गईं और भाग गईं। यही रोल बाद में सुचित्रा कृष्णमूर्ति को मिला। सनी देओल के साथ एक ऐड करने के बाद उन्हें धर्मेंद्र से मिलने बुलाया गया, पर वह डरकर नहीं गईं। किस्मत का खेल देखिए, आगे चलकर वे उसी देओल परिवार की बहू बनीं।

कैसे हुई देओल परिवार में शादी?

मुंबई में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रणदीप आर्या से हुई थी। रंदीप आर्या, धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र के बेटे हैं। वीरेंद्र 80 के दशक में पंजाब के मशहूर एक्टर रहे। दीप्ति और रंदीप एक ऐड में पति-पत्नी बने थे, और उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। उसी साल दोनों ने सगाई की और फिर आठ साल बाद दोनों ने शादी कर ली। आज उनके दो बेटे है शुभ और शिव। दीप्ति टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की मामी भी हैं।

'मुसाफिर हूं यारों' और यात्रा बनीं पहचान

फिल्मों के बीच ही दीप्ति को एहसास हुआ कि उनका असली जुनून एक्टिंग नहीं, बल्कि यात्रा है। वह 90 देशों में घूमीं, बच्चों को भी दुनिया घुमाई और कई शोज में होस्टिंग की। ‘यात्रा’ और ‘मुसाफिर हूं यारों’ जैसे शो उनकी पहचान बने। इसे उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया। अब दीप्ति यूट्यूब पर ट्रैवल वीडियो बनाती हैं और उनके करीब 1.9 लाख सब्सक्राइबर हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDharmendra daughter-in-law: 18 साल की उम्र में जीता ब्यूटी पेजेंट, ट्रैवल शो से हुईं मशहूर, कौन हैं धर्मेंद्र की बहू?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDharmendra daughter-in-law: 18 साल की उम्र में जीता ब्यूटी पेजेंट, ट्रैवल शो से हुईं मशहूर, कौन हैं धर्मेंद्र की बहू?