Rohit Sharma Out: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज मुंबई बनाम उत्तराखंड का मैच चल रहा है। मैच के दौरान उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उत्तराखंड की टीम के गेंदबाज ने 0 रन पर आउट कर दिया। रोहित शर्मा जगमोहन नागरकोटी के हाथों कैच आउट हुए। इस वजह वो खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा के गोल्डन डक पर आउट होने पर फैंस काफी मासूय हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को पहली बॉल पर आउट करने वाले गेंदबाज देवेंद्र बोरा के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं उत्तराखंड के टीम के गेंदबाज देवेंद्र बोरा
कौन हैं देवेंद्र बोरा
उत्तराखंड की टीम की तरफ से विजय हजारे मैच में खेल रहे देवेंद्र बोरा मूल रूप से पहाड़ी हैं। देवेंद्र सिंह बोरा बागेश्वर के मूल निवासी हैं और उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए उन्हें दो साल हो गया है। देवेंद्र बोरा ने अपना साल 2024 में देहरादून में पुडुचेरी के खिलाफ अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक राज्य के लिए दो मैच खेल चुके देवेंद्र सिंह ने 4 विकेट लिए हैं।
देवेंद्र बोरा पहले भी अपनी गेंदबाजी को कई बार साबित कर चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि देवेंद्र बोरा देहरादून दबंग के लिए खेलते हैं। हालांकि अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आउट करके अचानक लाइमलाइट में आ गए हैं।