RPSC RAS Topper Dinesh Bishnoi: कौन हैं दिनेश विश्नोई? RAS 2024 के बने टॉपर, बाड़मेर से है खास रिश्ता

RPSC RAS Final Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC RAS 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार दिनेश विश्रोई ने 351.50 अंकों के साथ टॉप किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Apr 2026, 01:56 PM IST
दिनेश विश्नोई बने RPSC RAS 2024 के टॉपर
दिनेश विश्नोई बने RPSC RAS 2024 के टॉपर

RPSC RAS Final Result 2024 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग के आरएएस भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी RPSC RAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार 351.50 अंकों के साथ दिनेश विश्रोई ने टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर जैसलमेर के वीरेंद चारण आए हैं। आइए जानते हैं दिनेश विश्रोई के बारे में

कौन हैं RPSC RAS 2024 के टॉपर दिनेश विश्रोई?

RPSC RAS 2024 की परीक्षा का आखिरी इंटरव्यू शुक्रवार को ही हुआ था और आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। RPSC RAS 2024 के टॉपर बने दिनेश बाड़मेर के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने जब साल 2021 में परीक्षा दी थी, उस वक्त उनकी रैंक 948वीं थी। उसके बाद 2023 में उनकी रैंक 57वीं आई थी। अब वो टॉपर बन गए हैं। अभी दिनेश जयपुर राजस्थान पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दिनेश विश्रोई के चार भाई-बहन हैं और वो सबसे छोटे हैं। बता दें कि दिनेश विश्रोई तैयारी के साथ पटरवारी की नौकरी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें | रूसी तेल पर अमेरिका के बदले तेवर! पाबंदियों में मिली एक महीने की छूट

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही बाड़मेर जिले में जश्न का माहौल बना हुआ है। दिनेश के परिवार का कहना है कि वो शुरुआत से ही पढ़ने में काफी होशियार रहे हैं। उनका पढ़ाई के प्रति अनुशासन ही उनका मूल मंत्र है।

RPSC RAS 2024 टॉप-20 कैंडिडेट्स के स्कोर

रैंकरोल नंबरनामलिखित अंकइंटरव्यूकुल अंक
11010371दिनेश विश्नोई302.5049351.50
21006165वीरेंद्र चरण293.0058351.00
31007118नवनीत शर्मा282.5060342.50
41004694रवीन्द्र सिंह281.5059340.50
51011057विकास सियाग286.0051337.00
61003725ऐश्वर्या कंवर282.0054336.00
71009388दिनेश296.5037333.50
81004455शालू279.0053332.00
91005670भूपेन्द्र सिंह262.5067329.50
101003279राम सिंह गुर्जर278.0051329.00
111003525यशवंत सांडू271.0056327.00
121014093कुलदीप शर्मा273.0052325.00
131003098कैलाश कुमार274.5050324.50
141010427चानन सिंह इंदा275.5048323.50
151007854अभय सिंह आंजना268.5053321.50
161012002कैलाश रांका271.0049320.00
171003015हरियश राजपुरोहित263.0057320.00
181007916उमंग रावल262.5057319.50
191013609तनीषा यादव262.5056318.50
201018607वृंदा शेखावत261.5057318.50
यह भी पढ़ें | क्या एक ही दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट है होल्ड

अभी भी कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया गया है। आयोग के अनुसार अभी कुल 10 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके रिजल्ट को होल्ड रखा गया है। इन 10 उम्मीदावरों में से 5 के परिणाम सील्ड कवर में हैं, जबकि 3 के कोर्ट की वजह से अटके हैं और बचे हुए दो उम्मीदवारों के बारे में आयोग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRPSC RAS Topper Dinesh Bishnoi: कौन हैं दिनेश विश्नोई? RAS 2024 के बने टॉपर, बाड़मेर से है खास रिश्ता
More