मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की राजकुमारी शेखा महरा की सगाई हो गई है। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय मोंटाना और 31 वर्षीय महरा ने जून में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया। यह खबर टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की सगाई के बाद सामने आई है।
मोंटाना के प्रतिनिधि ने बताया कि कपल की सगाई पेरिस फैशन वीक के दौरान जून में हुई। दोनों को 2024 से कई बार साथ देखा गया है दुबई और मोरक्को की मस्जिदों में, लग्जरी रेस्टोरेंट्स में, और पेरिस के मशहूर पोंट डेस आर्ट्स पुल पर।
कौन हैं शेखा महरा?
महरा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। वे समाजसेवा और चैरिटी कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें घोड़ों और घुड़सवारी (Equestrianism) में भी खास दिलचस्पी है।
महरा ने दुबई के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की और बाद में लंदन जाकर इंटरनेशनल रिलेशन (अंतरराष्ट्रीय संबंध) की डिग्री हासिल की। उनकी मां जोई ग्रिगोराकोस ग्रीस से हैं और अब शेख मोहम्मद से अलग हो चुकी हैं।
फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की पिछली शादियां
मोंटाना और महरा की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। पिछले महीने दोनों को पेरिस फैशन वीक इवेंट में साथ देखा गया था। यह तब हुआ जब महरा ने अपने पूर्व पति, अमीराती बिजनेसमैन और शाही परिवार के सदस्य शेख मना से तलाक लिया। उनकी एक बेटी भी है।
तलाक के बाद, महरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी थी, "प्रिय पति, चूंकि आप अन्य साथियों में व्यस्त हैं, मैं यहां हमारा तलाक घोषित करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं और तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना। आपकी पूर्व पत्नी।"
वहीं, फ्रेंच मोंटाना की शादी नदीन खारबूश से 2007 से 2014 तक हुई थी। उनसे उनका एक बेटा है क्रूज़ खारबूश, जिसकी उम्र 16 साल है।
मोंटाना और महरा ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, पूर्व NBA खिलाड़ी पॉल पियर्स ने मोंटाना की तारीफ करते हुए कहा, "मैं कह रहा हूँ दोस्तों, हमें फ्रेंच मोंटाना से सीखना चाहिए। उसने सही फैसला लिया है।"