Who is Liz Laz: कौन हैं जर्मन मॉडल लिज लैज? विराट कोहली ने लाइक की इंस्टाग्राम पर तस्वीर, फैंस में मचा हंगामा

Liz Laz Virat Kohli Controversy: विराट कोहली ने एक जर्मन मॉडल लिजलैज की इंस्टाग्राम तस्वीर को लाइक किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं। आइए जानते हैं कौन है वो मॉडल

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 Apr 2026, 05:36 PM IST
विराट कोहली ने लाइक की जर्मन मॉडल की तस्वीर
विराट कोहली ने लाइक की जर्मन मॉडल की तस्वीर

Virat Kohli Instagram like Controversy: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वो अपनी बल्लेबाजी के लिए बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक मॉडल की तस्वीर पर विराट कोहली का लाइक दिख रहा है। आइए जानते हैं कौन है ये मॉडल, जिसकी तस्वीर को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टग्राम पर लाइक किया है।

विराट कोहली ने किसकी तस्वीर की लाइक?

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जिस मॉडल की तस्वीर लाइक की है,उनका नाम लिजलैज है। लिजलैज एक जर्मन मॉडल हैं। इसके अलावा वो इनफ्लुएंसर और सिंगर भी हैं। उनके इंस्टग्राम अकाउंट पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार भारतीय आउटफिट में भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें | प्रैंक नहीं सच है… छत्तीसगढ़ के लड़के को आया विराट और एबी डिविलियर्स का फोन
यह भी पढ़ें | प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की मुलाकात, देखें वीडियो

RCB की जर्सी में शेयर की तस्वीर

विराट कोहली की वजह से चर्चा में आने के बाद लिज लैज ने आज एक इंस्टग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो RCB की जर्सी में नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि लिज लैज यूट्यूब पर भी काफी फेमस हैं। यूट्यूब पर उनके 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

View full Image
आरसीबी फैन निकली लिज लैज

कोहली की फैन हैं लिजलैज

लिज लैज पहले भी कई बार चर्चा में रही हैं। कुछ महीने पहले वो भारत भी आई थीं। मार्च में ही उन्होंने फिल्मी मंत्रा को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। बता दें कि इन दिनों आईपीएल मैच चल रहे हैं। विराट कोहली आरसीबी टीम में शामिल हैं और लिजलैज आरसीबी को सपोर्ट करती हैं।

यह भी पढ़ें | अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जानें उनकी नेटवर्थ

यूजर्स ने खूब ली मौज

विराट कोहली का लाइक दिखने के बाद यूजर्स ने क्रिकेटर की खूब मौज ली। एक यूजर ने लिखा, 'आपका यह एल्गोरिदम कभी हमारा फोटो क्यों नहीं लाइक करता'? एक यूजर ने लिखा, 'गलती सबसे होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कि विराट कोहली भी लिजलैज के फैन हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब, इंसान एक लाइक भी नहीं कर सकता है'।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सWho is Liz Laz: कौन हैं जर्मन मॉडल लिज लैज? विराट कोहली ने लाइक की इंस्टाग्राम पर तस्वीर, फैंस में मचा हंगामा
More