
Goa Nightclub tragedy: गोवा की रातें अपनी रौनक और म्यूजिक पार्टियों के लिए मशहूर हैं। लेकिन इस बार एक नाइट क्लब में लगी आग ने जश्न को मातम में बदल दिया। Birch by Romeo Lane में शुक्रवार रात भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात 11 से 12 के बीच अचानक आग लग गई। सुरक्षा गार्ड ने कहा कि तब क्लब में करीब 100 लोग थे, एक DJ और डांसर आने वाले थे, मतलब भीड़ बढ़ने वाली थी। कुछ ही मिनटों में बॉलीवुड नाइट डरावने हादसे में बदल गई।
क्लब का नाम है Birch by Romeo Lane, और इसके मालिक हैं सौरभ लूथरा। कई वेबसाइट्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ एक गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर हैं जिन्होंने साल 2016 में नई दिल्ली में रोमियो लेन शुरू किया। उनका यह ब्रांड काफी सफल रहा और अब ये भारत के 22 शहरों में और 4 देशों में भी मौजूद है। सौरभ फोर्ब्स इंडिया में फीचर हो चुके हैं और कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे Mama’s Buoi के चेयरमैन भी हैं।
जिस मैनेजर को पहले गिरफ्तार किया गया, उस पर FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन क्लब का मालिक सौरभ लूथरा फिलहाल गायब बताया जा रहा है। सीएम सावंत ने बताया कि नाइट क्लब के मालिक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है और दोनों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस के मुताबिक, लूथरा और उनके भाई गौरव पर भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दो मैनेजर्स का नाम लिया है, लेकिन आग की वजह, सेफ्टी व्यवस्था, इमर्जेंसी प्रोटोकॉल आदि की जांच जारी है। यह हादसा न सिर्फ पीड़ित परिवारों के लिए त्रासदी है, बल्कि रोमियो लेन ब्रांड की साख पर भी बड़ा सवाल है। तेजी से फैले इस नेटवर्क की सुरक्षा और जिम्मेदारी अब जांच के घेरे में है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.