Who is Kartik Sharma: कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा? IPL 2026 में CSK के नए सिक्सर किंग, जानिए कितने में हुए सोल्ड

IPL 2026 Uncapped Players: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की कीमतें आसमान छू गईं। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर 14.2 करोड़ में खरीदा। आइए जानते हैं उनके बारे में…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Dec 2025, 07:32 PM IST
कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा
कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा

IPL 2026 Uncapped Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में आज अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत खूब चमकी। टीमों ने आज अनकैप्ड प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बारिश की। आलम ऐसा रहा कि लाख रुपये की बेस प्राइज करोड़ों में चली गई। इसी नीलामी के बीच आज उस वक्त सभी की धड़कने तेज हो गई जब 30 लाख के प्लेयर की कीमत 14 करोड़ के भी ऊपर चली गई। आइए जानते हैं कौन हैं ये प्लेयर और इसे किसने खरीदा है।

आईपीएल 2026 में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर प्रशांत वीर की बराबरी करने वाले कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग ने 14.2 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिसे टीम 14 करोड़ के ऊपर तक ले गई।

यह भी पढ़ें | रेड-बॉल से व्हाइट-बॉल तक, कौन हैं आकिब डार जिन्होंने लूटी फ्रेंचाइजियों की नजर

कौन हैं कार्तिक शर्मा?

राजस्थान के कार्तिक शर्मा अपने लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 26 अप्रैल 2006 को हुआ था और अब वो सीएसके की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलेंगे। सीएसके ने कार्तिक के ऊपर भरोसा करके उन्हें 14 करोड़ से भी ज्यादा में खरीदा है। बता दें कि कार्तिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत सड़कों से की थी।

View full Image
सीएसके लिए तुरुप का इक्का बनेंगे कार्तिक शर्मा

उसके बाद उन्हें राजस्थान की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों भी मौका मिला। सभी जगहों पर उन्होंने अपने रनों से साबित कर दिया कि राजस्थान के कार्तिक इतिहास रचने के लिए पैदा हुए हैं। सीएसके की नजर पहले से ही कार्तिक पर थी। उन्होंने पिछले सीजन में CSK कैंप में ट्रेनिंग भी की थी। कार्तिक ने 12 T20 मैचों में 334 रन, 164 के स्ट्राइक रेट और 28 छक्के लगाए थे।

View full Image
कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

बता दें कि एतिहाद एरिना में मंगलवार को हुए आईपीएल मिनी-ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीचे प्रशांत वीर को लेकर कड़ी टक्कर हुई। हालांकि सभी को पीछे छोड़कर सीएसके ने प्रशांत वीर को भी अपने नाम किया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Kartik Sharma: कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा? IPL 2026 में CSK के नए सिक्सर किंग, जानिए कितने में हुए सोल्ड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Kartik Sharma: कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा? IPL 2026 में CSK के नए सिक्सर किंग, जानिए कितने में हुए सोल्ड
OPEN IN APP