KBC 17: कौन है कंटेस्टेंट सचिन? कौन बनेगा करोड़पति में 1 नहीं, पूरे 3 एपिसोड तक अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे

Kaun Banega Crorepati 2025: कौन बनेगा करोड़पति 2025 में सचिन अग्रवाल चर्चा में हैं। वे केबीसी 13 में तीन दिन तक नजर आएंगे। सचिन ने फास्टेस्ट फिंगर राउंड महज ढाई सेकेंड में पूरा किया और अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 01:07 PM IST
कौन हैं केबीसी में नजर आने वाले सचिन अग्रवाल
कौन हैं केबीसी में नजर आने वाले सचिन अग्रवाल

Kaun Banega Crorepati 2025: कौन बनेगा करोड़पति के जरिए लोग अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग हॉट शीट तक पहुंच पाते हैं, तो कुछ का सपना अधूरा रह जाता है। हाल ही में केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे सचिन काफी सुर्खियां में हैं। दरअसल सचिन उन कंटेस्टेंट में से एक हैं, जो केबीसी 13 में एक नहीं बल्कि तीन दिन तक नजर आएंगे।

आज बैठेंगे हॉट सीट पर

अभी तक टेलिकास्ट हुए एपिसोड में देखा गया कि सचिन ने फास्टेट फिंगर फर्स्ट राउंड महज ढाई सेकेंड में पूरा कर लिया। आज वो अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलेंगे। इसके बाद वो 10 दिसंबर यानी बुधवार को भी टीवी पर नजर आएंगे। इस बारे में खुद सचिन ने बताया कि 10 दिसंबर वाले एपिसोड में खुद अमिताभ बच्चन उनका हाथ पकड़कर उन्हें हॉट सीट पर बैठाएंगे।

यह भी पढ़ें | जिम्मेदार तय होंगे... इंडिगो संकट पर लोकसभा में सरकार सख्त, जानिए क्या कहा

सचिन ने कितनी जीती रकम?

सचिन ने अपने एपिसोड के बारे में खुलकर बात की, लेकिन जब जीती हुई रकम के बारे में उनसे पूछा गया, तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि वो जितनी भी रकम जीतें हैं उसको वो अपने स्टार्टअप बिजनेस में लगाएंगे। हालांकि उन्होंने ये बताया कि रकम के साथ ही उन्हें KBC के 6 स्पांसर्स की तरफ से स्पेशल गिफ्ट भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें | क्या इंडिगो जैसा होगा भारतीय रेलवे का हाल? लोको पायलटों की कमी पर मिली चेतावनी

कौन हैं सचिन अग्रवाल?

कौन बनेगा करोड़पति के मंच से सुर्खियों में आए सचिन अग्रवाल मूल रूप से नारनौल के गांव गोद बलाहा के हैं। वो महज अभी 24 साल के हैं और उनकी अभी शादी नहीं हुई है। उनका गांव में ही पेट्रोल पंप है और एक तेल की मील भी है। सचिन अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा सचिन NIT कुरुक्षेत्र के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

बता दें कि कौन बनेगा कोरड़पति के इस 17 सीजन में बीएसएफ के जवान आदित्य कुमार पहले करोड़पति बने थे। उन्होंने 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये की रकम जीती थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC 17: कौन है कंटेस्टेंट सचिन? कौन बनेगा करोड़पति में 1 नहीं, पूरे 3 एपिसोड तक अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC 17: कौन है कंटेस्टेंट सचिन? कौन बनेगा करोड़पति में 1 नहीं, पूरे 3 एपिसोड तक अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे
OPEN IN APP