Payal Gaming Viral Video: कौन हैं पर्व सिंह? यूजर्स बता रहे पायल गेमिंग के बॉयफ्रेंड, MMS विवाद के बाद चर्चा में नाम

Who is Parv Singh: सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल गेमिंग हैं। हालांकि पायल ने बुधवार को साफ कर दिया कि उनका वीडियो से कोई संबंध नहीं हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उनकी निजी जिंदगी में झांक रहे हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Dec 2025, 02:11 PM IST
कौन हैं पायल गेमिंग के कथित बॉयफ्रेंड पर्व सिंह
कौन हैं पायल गेमिंग के कथित बॉयफ्रेंड पर्व सिंह

Who is Parv Singh: गेमिंग क्वीन पायल गेमिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे शेयर करते हुए दावा किया गया कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल धरे हैं। हालांकि पायल ने बुधवार को साफ कर दिया कि वीडियो में वो नहीं हैं। उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है।

इंटरनेट पर वीडियो के वायरल होने के बाद अब यू्जर्स पायल गेमिंग के निजी लाइफ के बारे में भी गूगल पर खूब सर्च कर रहे हैं। यूजर्स सबसे ज्यादा उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सर्च कर रहे हैं। पायल धरे ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी ऑफिसियल नहीं किया है, लेकिन फैंस पर्व सिंह को उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहते हैं।

कौन हैं पर्व सिंह?

पायल गेमिंग की तरह उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर्व सिंह भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। पर्व पायल के गेमिंग पार्टनर हैं। उन्हें रेगाल्टोस के नाम से जाना जाता है। पर्व को इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं और पर्व और पायल भी एक दूसरे को फॉलो करते हैं। काफी बार दोनों एक साथ वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि अभी तक पायल या पर्व दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहते है, लेकिन फैंस का कहना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | क्या 1:20 सेकंड का वायरल MMS पायल गेमिंग का है? सेलिब्रेटी ने खुद बताई सच्चाई

पायल ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

पायल गेमिंग ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है। वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं हैं और उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पायल ने लिखा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे इतनी प्राइवेट बात पर कभी बोलना पड़ेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों से पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन कुछ कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है जो मेरे नाम और तस्वीर को गलत तरीके से उस वीडियो से जोड़ रहा है जो फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. मैं इसे साफ तौर पर और बिना किसी संदेह के कहना चाहती हूं कि उस वीडियो में दिख रही महिला मैं नहीं हूं और इसका मेरे जीवन, मेरी पसंद या मेरी पहचान से कोई संबंध नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPayal Gaming Viral Video: कौन हैं पर्व सिंह? यूजर्स बता रहे पायल गेमिंग के बॉयफ्रेंड, MMS विवाद के बाद चर्चा में नाम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPayal Gaming Viral Video: कौन हैं पर्व सिंह? यूजर्स बता रहे पायल गेमिंग के बॉयफ्रेंड, MMS विवाद के बाद चर्चा में नाम