Who is Petal Gahlot: कौन हैं पेटल गहलोत? जिन्होंने UN में निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Petal Gahlot IFS officer: भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने यूएन में पाकिस्तान के पीएम की बातों का मुंहतोड़ जवाब दिया। पेटल गहलोत एक बार फिर से पाकिस्तान को बेनकाब किया है। आइए जानते है कौन है पेटल गहलोत 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Sep 2025, 01:23 PM IST
कौन हैं पेटल गहलोत
कौन हैं पेटल गहलोत

Petal Gahlot UN Speech: भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) के मंच पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी पीएम की नौटंकी का ऐसा जवाब दिया कि पूरा पाकिस्तान धुआं-धुआं हो गया। आइए जानते हैं कौन है भारतीय डिप्लोमेट पेटल गहलोत, जिन्होंने पाकिस्तान को एक बार फिर से बेनकाब किया है।

कौन हैं पेटल गहलोत?

भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत 33 साल की आईएफएस अधिकारी है। वो संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2020 से 2023 तक विदेश मंत्रालय में यूरोपियन वेस्ट डिविजन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम किया है।

गिटार बजाने की शौकीन हैं पेटल गहलोत

पेटल गहलोत गाना गाने और गिटार बजाने की काफी शौकीन हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो हैं, जिसमें वो गिटार बजाते हुए गाना गुनगुना रही हैं। पेटल गहलोत काफी कूल हैं, इसलिए दूसरे देशों के डिप्लोमेट्स से उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं। पेटल गहलोत ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में MA की है।

यह भी पढ़ें | आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले यहां करिए चेक

पाकिस्तान को कैसे किया बेनकाब?

आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत की तरफ से जवाब देते हुए पेटल गहलोत ने कहा कि इस सभा में आज सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बेतुका बयान सुनने को मिला। शरीफ ने एक बार फिर आतंकवाद का महिमामंडन किया, जो उनकी विदेश नीति के केंद्र में है।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हालिया संघर्ष को लेकर एक अजीब कहानी पेश की, जबकि भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 आम नागरिकों की मौत के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Petal Gahlot: कौन हैं पेटल गहलोत? जिन्होंने UN में निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, जानिए उनके बारे में सबकुछ
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Petal Gahlot: कौन हैं पेटल गहलोत? जिन्होंने UN में निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, जानिए उनके बारे में सबकुछ
OPEN IN APP