भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, जिन्हें कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था, इस बार अपनी बल्लेबाज़ी नहीं बल्कि अपनी कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये अफवाहें सोशल मीडिया स्टार आकृति अग्रवाल से जुड़ी हैं। 3.3 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और बॉलीवुड फिल्म त्रिमुखा में डेब्यू के साथ आकृति तेजी से सुर्खियां बटोर हैं।
हाल ही में दोनों ने साथ में गणेश चतुर्थी 2025 मनाई, जिसके बाद इनके रिश्ते की खबरें और तेज़ हो गईं। इससे पहले भी मुंबई में दोनों को साथ देखा गया था। वहीं आईपीएल 2025 नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से शानदार शतक जड़कर वापसी की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं।
मुंबई के एक रेस्टोरेंट से ब्लैक आउटफिट में साथ निकलते हुए शॉ और आकृति का वीडियो वायरल हुआ। पैपराज़ी क्लिप्स के बाद दोनों तुरंत ही इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगे। आकृति, जिनके इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 88 हज़ार सब्सक्राइबर्स हैं, सिर्फ इन्फ्लुएंसर ही नहीं बल्कि अब बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
फिल्म त्रिमुखा में आकृति का रोल उनके करियर का बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड स्टार बनने का ये उनका अहम सफर है। गणेश चतुर्थी पर शॉ ने आकृति के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिस पर फैन्स ने आशीर्वाद, प्यार भरे कमेंट और क्रिकेटर की वापसी की शुभकामनाएं दीं।