Rohit Prasad: 12 साल बाद अमेजन को अलविदा, जानिए कौन हैं झारखंड के टेक लीडर रोहित प्रसाद

Amazon की AI टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक वरिष्ठ लीडर के जाने और नई जिम्मेदारियों के बंटवारे के साथ कंपनी की एआई रणनीति नए दौर में प्रवेश कर रही है। यह बदलाव आने वाले समय में अमेजन के AI विजन को नई दिशा दे सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड18 Dec 2025, 03:43 PM IST
12 साल बाद अमेजन को अलविदा, जानिए कौन हैं रोहित प्रसाद
12 साल बाद अमेजन को अलविदा, जानिए कौन हैं रोहित प्रसाद(X)

Who is Rohit Prasad: भारतीय मूल के दिग्गज टेक लीडर रोहित प्रसाद, जिन्होंने एक दशक से अधिक समय तक अमेजन के AI विजन को दिशा दी, अब कंपनी से विदा ले रहे हैं। 18 दिसंबर को कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने घोषणा की कि रोहित प्रसाद इस साल के अंत तक कंपनी छोड़ देंगे।

Alexa से AGI तक: रोहित प्रसाद का सफर

एंडी जैसी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि रोहित 2013 में अमेजन से जुड़े थे, जब Alexa अपने शुरुआती दौर में थी। उनका मकसद एक ऐसी कन्वर्सेशनल AI बनाना था जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सके। उनके नेतृत्व में Alexa एक आइडिया से निकलकर करोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गई।

Amazon Nova और AGI यूनिट की कमान

पिछले दो वर्षों में रोहित प्रसाद ने Amazon Nova और कंपनी की Artificial Generative Intelligence (AGI) यूनिट को लीड किया। उनकी टीम ने 12 अत्याधुनिक फाउंडेशन मॉडल्स विकसित किए, जिनका इस्तेमाल आज हजारों कंपनियां अलग-अलग इंडस्ट्रीज में कर रही हैं। AGI टीम न सिर्फ Nova ब्रांडेड AI मॉडल्स देखती है, बल्कि Alexa के डिजिटल ब्रेन की जिम्मेदारी भी संभालती है।

कौन हैं रोहित प्रसाद?

झारखंड के रांची से ताल्लुक रखने वाले रोहित प्रसाद ने BIT मेसरा से इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमएस किया। करियर की शुरुआत उन्होंने BBN टेक्नोलॉजीज से की, जो ARPANET- इंटरनेट के शुरुआती रूप से जुड़ी रही है। 14 साल के कार्यकाल में उन्होंने स्टाफ साइंटिस्ट से सीनियर डायरेक्टर तक का सफर तय किया। 2024 में TIME मैगजीन ने उन्हें TIME100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल इन एआई की लिस्ट में शामिल किया था।

एंडी जैसी ने रोहित के बारे में कहा ये

एंडी जैसी ने रोहित की तारीफ़ में काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि रोहित ने मजबूत टीम, अलग पहचान वाली टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की संस्कृति खड़ी की। जैसी ने यह भी कहा कि अमेजन की AI यात्रा में रोहित का योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

अब अमेजन की एआई कमान किसके हाथ में?

रोहित प्रसाद के जाने के बाद अमेजन की नई AI यूनिट की जिम्मेदारी पीटर डी-सैंटिस संभालेंगे, जो 27 साल से कंपनी के साथ जुड़े हैं। वे बड़े AI मॉडल्स, सिलिकॉन डेवलपमेंट और क्वांटम कंप्यूटिंग पर फोकस करेंगे। वहीं, दुनिया के जाने-माने AI रिसर्चर और Covariant के को-फाउंडर पीटर एबील, AGI यूनिट में फ्रंटियर मॉडल रिसर्च टीम को लीड करेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRohit Prasad: 12 साल बाद अमेजन को अलविदा, जानिए कौन हैं झारखंड के टेक लीडर रोहित प्रसाद
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRohit Prasad: 12 साल बाद अमेजन को अलविदा, जानिए कौन हैं झारखंड के टेक लीडर रोहित प्रसाद
OPEN IN APP