UP Board Results: बिना कोचिंग 97.83%! जानिए कैसे यश ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया टॉप

UP Board Results 10th Topper: यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। आइए यश प्रताप सिंह के बारे में जानते हैं कुछ और बातें।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड25 Apr 2025, 03:05 PM IST
UP Board 10th topper: कौन है यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश प्रताप सिंह?
UP Board 10th topper: कौन है यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश प्रताप सिंह?(X)

UP Board 10th-12th Results 2025 Topper Yash Pratap Singh: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों छात्रों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन कर दिया।

इस बार 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक हासिल कर टॉप किया है। रिजल्ट आते ही लोग यश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।

कौन हैं 10वीं टॉपर यश प्रताप सिंह?

यश, जालौन जनपद स्थित उमरी गांव के स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, यश ने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के खुद की मेहनत से पास की है। उनके पिता विनय प्रताप सिंह, उसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश हर रोज 7 घंटे सेल्फ-स्टडी करते थे और खाली वक्त में क्रिकेट खेलना पसंद है। उसका सपना है कि वो सिविल सर्विसेज में जाए और देश की सेवा करे। यश के बड़े भाई अनुज प्रताप बीएलएड कर रहे हैं और परीक्षा की तैयारी में उन्होंने यश का पूरा साथ दिया।

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Toppers List: UP Board 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, यश प्रताप सिंह-महक जायसवाल बनें टॉपर

10वीं के टॉपर्स में कांटे की टक्कर

यश प्रताप सिंह के अलावा बाकी टॉपर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बहुत मामूली अंतर रहा।

1st – यश प्रताप सिंह – 97.83%

2nd – अंशी और अभिषेक कुमार यादव – 97.67%

3rd – रितु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता – 97.50%

इन सभी टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे राज्य में नाम रौशन किया है।

12वीं में महक जायसवाल ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। महक, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) की छात्रा हैं। इस साल 12वीं में खास बात यह रही कि लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में दबदबा कायम रखा।

1st – महक जायसवाल – 97.20%

2nd – साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह – 96.80%

3rd – मोहिनी – 96.40%

ये भी पढ़ें: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर फटाफट जानें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छात्रों को संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं और 12वीं के सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।”

सीएम योगी ने उन छात्रों को भी हौसला दिया जो इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है...”

इस बार का 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% है और 12वीं पास प्रतिशत 81.15%। इन आंकड़ों से साफ है कि इस साल भी यूपी के लाखों छात्रों ने मेहनत का शानदार नतीजा पाया है।

 

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsUP Board Results: बिना कोचिंग 97.83%! जानिए कैसे यश ने यूपी बोर्ड 10वीं में किया टॉप
MoreLess