Tarique Rahman News: कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल बाद लौटे बांग्लादेश, चुनावी राजनीति में बने क्राउन प्रिंस

Bangladesh Nationalist Party Update: तारिक रहमान बांग्लादेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी वापसी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रही है, जबकि खालिदा जिया की बीमारी और राजनीतिक अस्थिरता के बीच उन्हें संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवार माना जा रहा है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Dec 2025, 12:59 PM IST
कौन है तारिक रहमान
कौन है तारिक रहमान

Tarique Rahman News: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका पहुंच गए हैं और स्वदेश लौटने पर उनके भव्य स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रहमान ऐसे वक्त में देश पहुंचे हैं जब फरवरी में संसदीय चुनाव होने वाले हैं। वो 17 साल के अंतराल के बाद बांग्लादेश (Bangladesh) लौटे हैं और ऐसे समय में वापस आए हैं जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और विरोध-प्रदर्शन की एक नई लहर है।

कौन है तारिक रहमान?

तारिक रहमान बांग्लादेश की राजनीति में एक अहम चेहरा हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं। लंबे समय तक निर्वासन झेलने के बाद उन्होंने 25 दिसंबर को ब्रिटेन से ढाका लौटकर देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव होने वाले हैं और आवामी लीग की स्थिति कमजोर मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें | पकने के पहले ही क्यों गिर जाते हैं आम? शोधकर्ताओं ने दिया जवाब, डिटेल में जानें

पीएम पद के हैं उम्मीदवार

खालिदा जिया की गंभीर बीमारी और विपक्षी दलों की सक्रियता के बीच तारिक रहमान को बांग्लादेश की राजनीति का क्राउन प्रिंस और संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवार माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों को बदल दिया है और उन्हें देश का अगला बड़ा नेता समझा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को उन्हें औपचारिक रूप से मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। उनके अनुसार, रहमान युवा नेता उस्मान हादी की कब्र पर जाएंगे, जिनकी हाल में ढाका यूनिवर्सिटी सेंट्रल मस्जिद के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रहमान को 2007-2008 के दौरान सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार के दौरान गिरफ्तार किया गया। अंतरिम सरकार द्वारा रिहा किए जाने के बाद वो उपचार के लिए ब्रिटेन चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTarique Rahman News: कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल बाद लौटे बांग्लादेश, चुनावी राजनीति में बने क्राउन प्रिंस
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTarique Rahman News: कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल बाद लौटे बांग्लादेश, चुनावी राजनीति में बने क्राउन प्रिंस