BJP National President Election Date: कौन बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष? चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखें घोषित की हैं। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी और नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Jan 2026, 12:28 PM IST
कौन बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष
कौन बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष

BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। इसके बाद 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम (Schedule)

तारीख / तिथिप्रक्रियासमय
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 निर्वाचन सूची का प्रकाशनदोपहर 12:00 बजे
सोमवार, 19 जनवरी 2026नामांकन प्रक्रियादोपहर 02:00 बजे – 04:00 बजे
नामांकन की जांचशाम 04:00 बजे – 05:00 बजे
नामांकन वापसी का समयशाम 05:00 बजे – 06:00 बजे
राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा प्रेस बयानशाम 06:30 बजे
मंगलवार, 20 जनवरी 2026आधिकारिक घोषणा / मतदान (यदि आवश्यक)सुबह 11:30 बजे – 01:30 बजे

सूत्रों के अनुसार, 20 जनवरी को नितिन नबीन की ही ताजपोशी होगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। वे बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि अब वे 20 जनवरी 2026 को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं।

बता दें कि नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बिहार से की थी। उनका जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ था। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा चार बार विधायक रहे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने राजनीति में कदम रखा और उनकी विरासत को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें | लखनऊ के KGMU का इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार, नर्सिंग छात्रा ने लगाया रेप का आरोप

2006 में वे पहली बार पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और तब से लगातार पांच बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास, और विधि एवं न्याय जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। दिसंबर 2025 में बीजेपी संसदीय बोर्ड ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। ये उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता की बड़ी पहचान थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBJP National President Election Date: कौन बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष? चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBJP National President Election Date: कौन बनेगा बीजेपी का नया अध्यक्ष? चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान