बच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? टॉप पीडियाट्रिशन से जानिए इस सवाल का जवाब

बच्चे रात में कंबल इसलिए हटा देते हैं क्योंकि उन्हें गर्मी लग सकती है या वे नींद में हाथ-पैर हिलाते रहते हैं। कई बार कंबल उन्हें भारी या असहज लगता है। बच्चे खुद को खुला और आरामदायक महसूस करने के लिए कंबल दूर कर देते हैं। इसलिए हल्के कपड़े और सही कमरे का तापमान ज़रूरी है।

Manali Rastogi
अपडेटेड3 Jan 2026, 06:11 PM IST
बच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? टॉप पीडियाट्रिशन से जानिए इस सवाल का जवाब
बच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? टॉप पीडियाट्रिशन से जानिए इस सवाल का जवाब

अक्सर न्यू पेरेंट्स की ये शिकायत रहती है कि बच्चे रात में सोते समय अपनी ओढ़ी हुई चादर या कंबल को दूर धकेल देते हैं। यह बात उन्हें चिंता में डाल सकती है, लेकिन ज़्यादातर मामलों में यह बच्चों का बिल्कुल सामान्य व्यवहार होता है। शिशु अपनी ज़रूरतें रोकर या शरीर की हरकतों से बताते हैं, और कंबल हटाना भी उसी का एक तरीका हो सकता है।

दरअसल बच्चों का शरीर तापमान बड़ों से अलग तरह से काम करता है। उन्हें जल्दी गर्मी लग सकती है या कंबल भारी और असहज महसूस हो सकता है। इसके अलावा, बच्चे स्वाभाविक रूप से हाथ-पैर हिलाते रहते हैं, जिससे कंबल अपने आप हट जाता है। यह उनकी सहज प्रतिक्रिया है और आमतौर पर इसमें घबराने की जरूरत नहीं होती। इसी क्रम में टॉप पीडियाट्रिशन डॉ अर्पित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसके पीछे का कारण बताया है।

बच्चों का शरीर गर्म होता है

डॉ अर्पित गुप्ता ने पानी वीडियो में बताया कि बच्चों का रात में सोते समय कंबल को हटाना एक लॉजिकल हरकत है, जिसे विज्ञान ने भी माना है। उन्होंने बताया कि बच्चों का शरीर गर्म होता है क्योंकि उनका मेटाबोलिक रेट एडल्ट्स के मुकाबले ज्यादा होता है, जिसके कारण उनके शरीर में नेचुरल तरीके से हीट ज्यादा बनती है। इसलिए कई बार उन्हें कंबल में गर्मी का एहसास होता है।

इममैच्योर होता है थर्मोरेगुलेशन

डॉ अर्पित गुप्ता अपनी बात को जारी रखते हुए वीडियो में बताते हैं कि बच्चों का शरीर अभी भी अपनी बॉडी के तापमान को कंट्रोल करना सीख रहा होता है, जिसकी वजह से वो कई बार अपने बॉडी टेम्परेचर को सही से रेगुलेट नहीं कर पाते हैं, जिससे उन्हें जल्दी गर्मी लगने लगती है। इसलिए थोड़ी सी भी गर्मी लगने पर वो अपना कंबल हटा देते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि बच्चों की स्किन और नर्वस काफी सेंसिटिव होती हैं। कई बार कंबल का वजन और टेक्सचर उन्हें परेशान कर सकता है, जिसकी वजह से वो उसे हटा देते हैं।

बच्चे रात में अपनी चादर या कंबल इसलिए हटा देते हैं क्योंकि उनका शरीर अभी तापमान को ठीक से नियंत्रित करना सीख रहा होता है। कई बार उन्हें गर्मी लगने लगती है, इसलिए वे सहज रूप से कंबल को दूर कर देते हैं। इसके अलावा, नींद में हाथ-पैर हिलाना, करवट बदलना या बेचैनी महसूस करना भी कंबल हटाने का कारण बनता है।

इसके साथ ही, छोटे बच्चों को कंबल ओढ़ा हुआ महसूस करना कभी-कभी असहज या भारी लगता है। वे खुद को आज़ाद महसूस करने के लिए उसे धकेल देते हैं। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि बच्चे को हल्के कपड़े पहनाएं और कमरे का तापमान आरामदायक रखें, ताकि बच्चा बिना कंबल के भी सुरक्षित और सुकून की नींद ले सके।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सबच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? टॉप पीडियाट्रिशन से जानिए इस सवाल का जवाब
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सबच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? टॉप पीडियाट्रिशन से जानिए इस सवाल का जवाब