Nvidia Food Policy: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों का जिक्र होता है, तो गूगल का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है, लेकिन आज हम एक ऐसी टेक कंपनी के बात करने वाले हैं, जिसकी वैल्यूएशन गूगल से भी अधिक है। हालांकि इस रेस में गूगल को पछाड़ने वाली टेक कंपनी Nvidia का अपने कर्मचारियों को लेकर एक अजीबोगरीब नियम है। Nvidia के कर्मचारियों फ्री में स्नैक्स और लंच तक नहीं मिलती है।
टेक कंपनियों में मुफ्त खाना और शानदार सुविधाएं देने का चलन काफी पुराना है। Google जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों को मुफ्त नाश्ता, लंच और डिनर तक देती हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Nvidia की फूड पॉलिसी इससे अलग है। यहां कर्मचारियों को कैफेटेरिया में मिलने वाले खाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। यहां, तक की कुछ ड्रिंक्स के भी पैसे चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी बड़ी कंपनी अपने कर्मचारियों को मुफ्त खाना क्यों नहीं देती?
कॉफी भी नहीं मिलती है फ्री
सॉफ्टवेयर इंजीनियर और 'द प्रैगमैटिक इंजीनियर' न्यूजलेटर के लेखक गेर्गेली ओरोस्ज ने जून में X पर Nvidia के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्लारा मुख्यालय के दौरे के बाद कंपनी की फूड पॉलिसी के बारे में जानका शेयर की। उन्होंने बताया कि यहां स्नैक्स और कॉफी के लिए भी पैसे देने पड़ सकते हैं।
हालांकि, कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि Nvidia की कैफेटेरिया में खाना पूरी तरह मुफ्त नहीं है, बल्कि सब्सिडी पर मिलता है। इसका मतलब है कि कंपनी खाने की कीमत का कुछ हिस्सा खुद देती है और बाकी रकम कर्मचारियों को देनी पड़ती है। यहां बोतलबंद ड्रिंक्स और कुछ कैफे के ड्रिंक के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।
बता दें कि Nvidia में खाने के लिए भुगतान करने की व्यवस्था नई नहीं है। साल 2014 में कंपनी में इंटर्न रहे एक पूर्व कर्मचारी ने ब्लॉग में बताया था कि उस समय सब्सिडी के बाद खाने की औसत कीमत करीब 6 डॉलर थी, जो महंगाई के हिसाब से आज लगभग 8.50 डॉलर के बराबर है।
कंपनी में क्या-क्या मिलता है?
कंपनी के कैफेटेरिया में बैगल्स, सुशी, सैंडविच, ऑमलेट, बटर चिकन, रामेन, पिज्जा और सलाद जैसे कई विकल्प मिलने की जानकारी भी सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आई है। Nvidia की तुलना में Google अपने कर्मचारियों को ज्यादा मुफ्त भोजन सुविधाएं देता है। कंपनी के कई ऑफिसों में नाश्ता, लंच और डिनर मुफ्त मिलता है।
बता दें कि Nvidia अपने कर्मचारियों को रियायती कीमतों पर कंपनी के शेयर खरीदने का मौका देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों में 1,000 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी।