एक तस्वीर और 19 जनवरी की तारीख… प्रतीक ने अपर्णा से रिश्ता टूटने की कहानी बता दी?

संयोग होते हैं, लेकिन ऐसे संयोग हों तो संदेह होता है कि कहीं संकेत तो नहीं? प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा से तलाक का ऐलान की जो तस्वीर और तारीख चुनी, उनसे यही सवाल उठ रहा है कि क्या प्रतीक ने पति-पत्नी के बीच बीजेपी ‘वो’ की भूमिका में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं?

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड19 Jan 2026, 02:32 PM IST
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव।
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव। (Mint)

तलाक की सूचना देने के लिए प्रतीक ने अपर्णा की यही तस्वीर क्यों चुनी? क्या पति-पत्नी के रिश्ते में बीजेपी बनी खलनायक? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने की जानकारी दुनिया को दी तो इस खास तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा। इसके साथ ही ये सवाल मन में घुमड़ने लगे। कितनी हैरत की बात है कि अपर्णा ने अपनी जिस तस्वीर पर लिखा था- 'मेरे लिए राष्ट्र पहले है', उसी पर प्रतीक ने लिखा- A Family Destroyer यानी परिवार को तबाह करने वाली।

परिवार के राजनीतिक खेमे से अलग हुई थीं अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने 19 जनवरी, 2022 को बीजेपी की सदस्यता ली थी। तो क्या यह महज संयोग है कि तीन साल बाद ठीक 19 जनवरी को ही प्रतीक यादव ने अपर्णा से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया? उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और तत्कालीन प्रदेश बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने तब अपर्णा यादव को बीजेपी हेडक्वॉर्टर में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

अपर्णा ने की थी मोदी और बीजेपी की विचारधारा की प्रशंसा

तब अपर्णा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को अपने बीजेपी में आने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के नीतियों और विचारधारा की प्रशंसक रही हैं। तब अपर्णा ने कहा था, 'राष्ट्रवाद मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। मैंने हमेशा किसी भी चीज से पहले राष्ट्र को रखा है।'

तस्वीर और तारीख का कनेक्शन क्या है?

गौर करने वाली बात है कि प्रतीक यादव ने आज अपर्णा की वही तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बीजेपी का पट्टा पहन रखा है। फिर अपर्णा के बीजेपी जॉइन करने और प्रतीक के अपर्णा से तलाक लेने की घोषणा की तारीख एक ही है- 19 जनवरी। प्रतीक के ये दोनों चुनाव क्या महज संयोग हैं या महत्वपूर्ण और सबसे प्रमुख संकेत? क्या प्रतीक ने इन संकेतों के जरिए यह बताया है कि अपर्णा का बीजेपी में जाना ही उनके रिश्तों के खात्मे की शुरुआत थी?

मुलायम के बेटे और अखिलेश के सौतेले भाई हैं प्रतीक

ध्यान रहे कि मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। मुलायम सिंह यादव और मालती यादव के पुत्र अखिलेश यादव हैं जो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव लोकसभा सांसद हैं। वहीं, मुलायम सिंह यादव और सुधा गुप्ता के पुत्र प्रतीक यादव हैं जिन्होंने राजनीति से दूरी बना रखी है। उनकी पत्नी अपर्णा अभी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक ने की अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान

प्रतीक यादव ने अब पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा के स्वार्थ और महत्वाकांक्षा को रिश्ता तोड़ने की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि अपर्णा ने मशहूर और प्रभावी शख्सियत बनने की अति महत्वाकांक्षा में पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सएक तस्वीर और 19 जनवरी की तारीख… प्रतीक ने अपर्णा से रिश्ता टूटने की कहानी बता दी?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सएक तस्वीर और 19 जनवरी की तारीख… प्रतीक ने अपर्णा से रिश्ता टूटने की कहानी बता दी?