
Putin Without Smartphone: रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। चंद घंटों में उनका विमान दिल्ली में लैंड करेगा। उनसे पहले उनकी सिक्योटिरी टीम यहां आ चुकी है और सुरक्षा के लिए तैनात हो गई है। पुतिन हमेशा से अपनी आदतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी एक आदत ऐसी भी है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन ये सच है।
आजकल जहां लोगों की जिंदगी स्मार्टफोन के बिना 1 घंटा भी नहीं चल सकती है, वहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन फोन का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। इसकी पुष्टि खुद पुतिन ने की थी। साल 2018 में आयोजित एक इवेंट में Kurchatov न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट के हेड Mikhail Kovalchuk ने मेंशन किया था कि आजकल हर किसी के पॉकेट में स्मार्टफोन होता है। इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि आपने बताया कि सभी के पास स्मार्टफोन होता है, लेकिन मेरे पास नहीं है। इसके अलावा क्रेमलिन के प्रवक्ता डिमिट्री पेसकोव ने भी इसकी पुष्टि की थी कि राष्ट्रपति पुतिन के पास फोन नहीं है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के फोन नहीं इस्तेमाल करने की वजह प्रवक्ता ने बताई कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल किसी के प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इससे उनकी सुरक्षा खतरे में आ सकती है। इसके साथ ही पुतिन के घर और सरकार के मुख्य केंद्र क्रेमलिन में स्मार्टफोन पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर किसी को कम्युनिकेशन करना होता है, तो वो आधिकारिक लाइन से बात करता है।
बता दें कि शाम को दिल्ली पहुचंने के बाद वो पीएम आवास भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचने के बाद शाम को प्रधानमंत्री निवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। इस दौरान शिखर सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय , द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत होने की संभावना है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.