Bike problems in winter: सर्दियों की सुबह बाइक-स्कूटर स्टार्ट करना बन गया सिरदर्द? काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स

Bike problems in winter: ठंड में बाइक या स्कूटर स्टार्ट न होना आम बात है। गाढ़ा ऑयल, कमजोर बैटरी और गलत चोक यूज इसकी बड़ी वजहें हैं। कुछ आसान आदतें अपनाकर सर्द सुबह में गाड़ी स्टार्ट करने की टेंशन से बचा जा सकता है।

Priya Shandilya
अपडेटेड8 Jan 2026, 02:21 PM IST
जब ठंड में गाड़ी स्टार्ट करना बन जाए सिरदर्द (सांकेतिक तस्वीर)
जब ठंड में गाड़ी स्टार्ट करना बन जाए सिरदर्द (सांकेतिक तस्वीर)

Bike problems in winter: सर्दियों की सुबह वैसे ही मुश्किल होती है, ऊपर से अगर बाइक या स्कूटर स्टार्ट न हो तो गुस्सा आना लाजमी है। कहीं निकलना हो और गाड़ी बार-बार सेल्फ या किक के बाद भी रिस्पॉन्ड न करे, तो पूरा प्लान गड़बड़ा जाता है। अच्छी बात ये है कि ठंड में गाड़ी स्टार्ट न होने की वजहें भी आम हैं और उनके समाधान भी काफी आसान।

ठंड का इंजन पर असर

सर्द मौसम में बाइक और स्कूटर का इंजन अलग तरह से व्यवहार करता है। कम तापमान में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे अंदर के पुर्जों की मूवमेंट सुस्त पड़ जाती है। इसी वजह से सुबह स्टार्ट करते समय इंजन ज्यादा मेहनत मांगता है और तुरंत रिस्पॉन्स नहीं देता।

चोक का करें सही इस्तेमाल

अक्सर लोग चोक को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ठंड में यही सबसे काम की चीज होती है। चोक ऑन करने से इंजन को ज्यादा फ्यूल मिलता है, जिससे ठंडे इंजन में दहन प्रक्रिया सही तरीके से शुरू हो पाती है। सही तरीके से चोक इस्तेमाल करने पर इंजन जल्दी जान पकड़ लेता है।

चोक लगाने के बाद तुरंत सेल्फ या किक मारना सही तरीका नहीं है। बेहतर होगा कि इंजन को 30–60 सेकेंड का वक्त दें, ताकि अंदर का ऑयल थोड़ा फ्लो में आ सके। इसके बाद जब आप स्टार्ट करेंगे, तो इंजन पर अचानक जोर नहीं पड़ेगा।

ठंड में बैटरी सबसे पहले जवाब देती है

सर्दियों में बैटरी की क्षमता कम हो जाती है। इसी वजह से कई बार सेल्फ स्टार्ट फेल हो जाता है। बैटरी टर्मिनल पर जमी गंदगी, ढीली वायरिंग या पुरानी बैटरी इस परेशानी को और बढ़ा देती है। समय-समय पर बैटरी चेक कराना बहुत जरूरी है।

गलत इंजन ऑयल बढ़ा देता है दिक्कत

अगर बाइक या स्कूटर में जरूरत से ज्यादा गाढ़ा ऑयल है, तो ठंड में स्टार्टिंग और मुश्किल हो जाती है। मौसम के हिसाब से सही ग्रेड का इंजन ऑयल इंजन को स्मूद रखता है और स्टार्टिंग में होने वाली परेशानी कम करता है।

सेल्फ नहीं चला तो लगाएं किक

जब ठंड में सेल्फ धोखा दे जाए, तो किक स्टार्ट मददगार साबित होती है। किक से इंजन को शुरुआती मूवमेंट मिल जाती है, जिससे ऑयल तेजी से सर्कुलेट होता है और इंजन जल्दी एक्टिव हो जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBike problems in winter: सर्दियों की सुबह बाइक-स्कूटर स्टार्ट करना बन गया सिरदर्द? काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBike problems in winter: सर्दियों की सुबह बाइक-स्कूटर स्टार्ट करना बन गया सिरदर्द? काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स