World Pulses Day 2026: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरत्न दाल की सिंपल रेसिपी, खाकर सभी होंगे खुश

पंचरत्न दाल राजस्थानी व्यंजन है, जो मूंग, चना, मसूर, उड़द और अरहर 5 दालों से बनती है। यह प्रोटीन व फाइबर से भरपूर, स्वादिष्ट और क्रीमी होती है। मसालों के साथ पकाई गई यह दाल चावल या रोटी के साथ परोसी जाती है।

Manali Rastogi
अपडेटेड10 Feb 2026, 10:22 AM IST
World Pulses Day 2026: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरतन दाल की सिंपल रेसिपी, खाकर सभी होंगे खुश
World Pulses Day 2026: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरतन दाल की सिंपल रेसिपी, खाकर सभी होंगे खुश(Representational Image)

दाल भारत के हर घर के खाने का अहम हिस्सा है चाहे दाल-चावल हों, राजमा, छोले या चना। दालों में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए ये सेहत के साथ-साथ किफ़ायती भी होती हैं। फिर भी कुछ लोगों को दाल खाने के बाद पेट में भारीपन या असहजता महसूस होती है, इसलिए वे दालें कम खाते हैं। लेकिन अगर आप दाल को खास अंदाज में बनाएं तो न सिर्फ ये टेस्टी बनती है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है।

यह भी पढ़ें | चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक्टर ने दिया भावुक बयान

इसलिए आज के आर्टिकल में हम राजस्थानी पंचरत्न दाल की रेसिपी जानेंगे। यह डिश पांच तरह की दालों मूंग, चना, मसूर, उड़द और अरहर से बनती है। ढेर सारे मसालों के साथ पकाई गई यह दाल स्वाद में बहुत लजजीज और बनावट में क्रीमी होती है। जिसे दाल खाना पसंद नहीं है, वो अगर एक बार इस दाल को खा ले तो वो पक्का इसे खाकर खुश हो ही जायेंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।

पंचरत्न दाल की सामग्री

  • 1/4 कप साबुत उड़द दाल
  • 1/4 कप चना दाल
  • 1/4 कप साबुत मूंग
  • 1/4 कप मसूर दाल
  • 1/4 कप अरहर (तुअर) दाल
  • 2 छोटे प्याज़, बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट (लहसुन वैकल्पिक)
  • 2–3 हरी मिर्च
  • 2 बड़े टमाटर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1½ बड़ा चम्मच घी/तेल
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • सजाने के लिए हरा धनिया

पंचरत्न दाल बनाने की विधि (Panchratna dal Recipe In Hindi)

  • सभी दालों को मिलाकर अच्छी तरह साफ करें, कई बार धोएं और 1–2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • प्रेशर कुकर (या स्लो कुकर) में दालें डालें। इतना पानी डालें कि दालें डूब जाएं। नमक और हल्दी मिलाएं और 3–4 सीटी आने तक पकाएं।
  • अगर पैन में बना रहे हैं, तो पानी उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 30–40 मिनट पकाएँ। ढककर रखें और बीच-बीच में चलाते रहें। जरूरत हो तो पानी डालें।
  • एक कढ़ाही में 1½–2 बड़ा चम्मच घी/तेल गरम करें। इसमें हींग और जीरा डालें।
  • जीरा भूरा होने पर अदरक-लहसुन (या सिर्फ़ अदरक) पेस्ट डालें और भूनें। फिर प्याज़ डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • अब टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालें। मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखने लगे या टमाटर अच्छी तरह गल जाएं।
  • पकी हुई दाल को हल्का सा फेंटें और कढ़ाही में डाल दें। (अगर कढ़ाही छोटी हो तो मसाला कुकर में डाल सकते हैं।)
  • अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट पकाएं या कुकर में 3 सीटी आने तक पकाएं। फिर 5 मिनट और धीमी आंच पर रखें।
  • दाल की गाढ़ापन अपनी पसंद के अनुसार रखें। यह दाल क्रीमी होनी चाहिए। जितनी देर धीमी आंच पर पकाएंगे, उतनी ज़्यादा क्रीमी बनेगी।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
  • गरमागरम पंचरत्न दाल को चावल या रोटी के साथ परोसें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWorld Pulses Day 2026: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरत्न दाल की सिंपल रेसिपी, खाकर सभी होंगे खुश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWorld Pulses Day 2026: वर्ल्ड पल्स डे पर जानिए प्रोटीन रिच पंचरत्न दाल की सिंपल रेसिपी, खाकर सभी होंगे खुश