Year Ender 2025 Viral Photos: पहलगाम हमले से लेकर वर्ल्ड कप तक… इस साल वायरल रहीं ये तस्वीरें

Year Ender 2025 Viral Photos: इस साल 2025 में कई तस्वीरें और पल इंटरनेट पर वायरल हुए। कुछ ने लोगों को भावुक कर दिया, कुछ ने उम्मीद जगाई और कुछ ने देश को हैरान भी किया। खेल, ट्रेंड, दुखद घटनाओं और अचानक मशहूर हुए चेहरों ने पूरे साल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड12 Dec 2025, 02:28 PM IST
2025 की वायरल फोटोज
2025 की वायरल फोटोज

Year Ender 2025 Viral Photos: साल 2025 ऐसा साल रहा जब इंटरनेट ने फिर साबित कर दिया कि वायरल होने के लिए ना तो बड़ी प्लानिंग चाहिए और ना ही कोई स्क्रिप्ट। कभी कोई साधारण सा इंसान अचानक देश की धड़कन बन गया, तो कभी किसी दुखद घटना की तस्वीरें पूरे देश का दिल हिला गईं। सोशल मीडिया टाइमलाइन एक मिनट में इमोशनल, अगले ही मिनट में एंटरटेनिंग और फिर अचानक शॉकिंग, सबकुछ रही। चलिए देखते हैं 2025 के वो वायरल मोमेंट्स, जो पूरे साल चर्चा में रहे।

भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत

इस साल नवंबर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया जिसका इंतजार दशकों से था। पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप जीतकर टीम ने देश भर में जश्न का माहौल बना दिया। टीम की कप्तानी, खिलाड़ियों की मेहनत और देशभर के फैंस का भरोसा, सब मिलकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।

View full Image
भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत
(X)

महाकुंभ की मोनालिसा: एक फोटो से बदल गई किस्मत

महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचती एक लड़की की फोटो क्या वायरल हुई, पूरा देश मोनालिसा भोंसले का दिवाना हो गया। ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ नाम से मशहूर हुई इस लड़की ने देखते ही देखते ब्रांड शूट, ग्लैम फोटोशूट और यहां तक कि बॉलीवुड डेब्यू भी हासिल कर लिया। सच में, 2025 का सबसे फिल्मी वायरल मोमेंट यही था।

View full Image
महाकुंभ की मोनालिसा
(Instagram)

पहलगाम हमला: एक तस्वीर जिसने देश को झकझोर दिया

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला इस साल के सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक रहा। इस हमले के बाद सामने आई एक तस्वीर, जिसमें हनीमून पर गई एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के शव के पास बिलखती दिखी। इस तस्वीर ने पूरे देश का दिल तोड़ दिया। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं थी, बल्कि आतंक के दर्द का सबसे सच्चा चेहरा थी।

View full Image
पहलगाम हमला: एक तस्वीर जिसने देश को झकझोर दिया
(X)

ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति की कमान

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की रक्षा नीति में एक नया अध्याय लेकर आई। सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयर फोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग्स में ऑपरेशन की प्रगति बताई। उनकी मौजूदगी ने दिखा दिया कि अब देश की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका सिर्फ बढ़ ही नहीं रही, बल्कि निर्णायक होती जा रही है।

View full Image
ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति की कमा
(X)

अहमदाबाद Air India 171 क्रैश

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। 12 क्रू और 230 यात्रियों में से सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। हादसे का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ, जमीन पर भी 19 लोग मारे गए और 67 घायल हुए। यह घटना 2025 की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिनी गई।

View full Image
अहमदाबाद Air India 171 क्रैश
(PTI)

अंतरिक्ष में IAF पायलट शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक सफर

IAF टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला ने Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचकर इतिहास रच दिया। राकेश शर्मा के बाद यह पल भारत के लिए बेहद गर्व का अवसर था। शुक्ला की यात्रा ने नई पीढ़ी के स्पेस-सपनों को और मजबूत कर दिया।

View full Image
अंतरिक्ष में IAF पायलट शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक सफर
(Axiom Space)

‘नैनो बनाना’: AI ने बना दिया सबको क्यूट मिनी वर्जन

2025 की सबसे खिलखिलाती वायरल ट्रेंड यही रही। लोग खुद को मिनी टॉय फिगर में बदलकर सोशल मीडिया पर डालने लगे। Google Gemini 2.5 Flash की मदद से बने ये ‘नैनो बनाना’ अवतार हर जगह छा गए, बॉलीवुड से लेकर त्योहारों तक।

कोल्डप्ले किस स्कैंडल

एक Coldplay कॉन्सर्ट में किस-कैम पर कैद हुए एनडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट का क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। रोमांस की चर्चा तो हुई ही, लेकिन इसके बाद दोनों की नौकरियां चली गईं। खुद क्रिस मार्टिन ने मजाक में कहा- “या तो अफेयर है, या ये दोनों बहुत शर्मीले हैं।” यह 2025 के सबसे चर्चित ग्लोबल वायरल मोमेंट्स में शामिल हो गया।

View full Image
कोल्डप्ले किस स्कैंडल
(X)

2025 ऐसे वायरल मोमेंट्स से भरा रहा जिसने पूरे साल लोगों को हंसाया, रुलाया और हैरान किया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सYear Ender 2025 Viral Photos: पहलगाम हमले से लेकर वर्ल्ड कप तक… इस साल वायरल रहीं ये तस्वीरें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सYear Ender 2025 Viral Photos: पहलगाम हमले से लेकर वर्ल्ड कप तक… इस साल वायरल रहीं ये तस्वीरें
OPEN IN APP