Green Peas Recipes: जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू होता है, वैसे ही हरी मटर हर भारतीय रसोई का एक जरूरी हिस्सा बन जाती हैं। स्वाद और पोषण से भरपूर हरी मटर न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि ठंडी के मौसम में हमारे शरीर कको गर्माहट भी देती हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम हरी मटर से बनने वाली कुछ ऐसी स्वादिष्ट रेसिपीज आपके लिए लेकर आए हैं जो ठंड के दिनों में आपके खाने का मजा दोगुना कर देंगी।
विधि
- एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। प्याज़, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले से तेल अलग होने तक पकाएं।
- कटे आलू और मटर डालें। मसाले में अच्छी तरह मिलाएं। ढककर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक आलू और मटर अच्छी तरह नरम न हो जाएं।
- नमक डालें और जरूरत हो तो मसाले एडजस्ट करें। ऊपर से हरा धनिया डालें। गरमागरम चपाती या चावल के साथ परोसें।
2. हरा भरा कबाब
सामग्री
- 1 कप उबली और मैश की हुई मटर
- 2 उबले और मैश किए हुए आलू
- 1 कप उबला और कटा पालक
- 1/2 कप हरा धनिया, बारीक कटा
- 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- नमक व काली मिर्च स्वादानुसार
- तेल (शैलो फ्राई के लिए)
विधि
- एक बाउल में मटर, आलू, पालक, हरा धनिया और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं।
- इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और काली मिर्च डालें।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कबाब बनाएं और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।
- पैन में थोड़ा तेल गरम करें और कबाबों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें।
- गरमागरम पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
3. मेथी मटर मलाई
सामग्री
- 1 कप हरी मटर
- 1 कप ताज़ी मेथी, कटी हुई
- 1 कप क्रीम
- 1 प्याज़, बारीक कटा
- 1 टमाटर, प्यूरी किया हुआ
- 1/2 कप काजू, भिगोकर पेस्ट बनाया हुआ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच घी
- हरा धनिया सजावट के लिए
विधि
- एक पैन में घी गरम करें और जीरा डालकर चटकाएँ।
- प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- टमाटर की प्यूरी और काजू पेस्ट डालें और मसाले से तेल अलग होने तक पकाएं।
- धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर कुछ मिनट पकाएं।
- अब मटर और कटी मेथी डालें और मटर नरम होने तक पकाएं।
- क्रीम डालें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- हरा धनिया डालकर रोटी या नान के साथ गरम-गरम परोसें।
4. हरी मटर पुलाव
सामग्री
- 1 कप बासमती चावल (30 मिनट भीगे हुए)
- कप हरी मटर
- 1 प्याज़, पतला कटा
- 1 टमाटर, कटा
- 2 हरी मिर्च, कटी
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- 4 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच घी
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया सजावट के लिए
विधि
- कुकर में घी गरम करें, जीरा डालें और चटकने दें।
- प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर और हरी मिर्च डालें। टमाटर नरम होने तक पकाएं।
- अब मटर और भीगे हुए चावल डालकर 2–3 मिनट भूनें।
- पानी डालें, नमक मिलाएँ और एक सीटी लगाएं।
- कुकर ठंडा होने पर चावल को हल्के हाथ से फुलाएं। हरा धनिया डालें और गरम परोसें।
5. मटर पराठा
सामग्री
आटे के लिए:
- 2 कप गेहूं का आटा
- पानी (गूंथने के लिए)
- नमक स्वादानुसार
स्टफिंग के लिए:
- 1 कप उबली और मैश की हुई मटर
- 1 प्याज़, बारीक कटा
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- सेंकने के लिए घी
विधि
- आटा, नमक और पानी से नरम आटा गूंथकर रख दें।
- एक बाउल में मटर, प्याज़, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
- आटे की छोटी लोइयां बनाकर छोटी रोटी बेलें।
- बीच में स्टफिंग रखें और किनारों को बंद कर फिर से पराठा बेलें।
- गरम तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।
- दही या अचार के साथ गरमागरम परोसें।
अगर आप भी मटर खाने के शौकीन हैं तो ठंड के मौसम में इनमें से कोई भी डिश बनाकर ट्राई सकते हैं। ये सभी डिशेज न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसके अलावा ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं।