New Year पर Zomato डिलीवरी पाटनर्स की मौज, कंपनी ने बढ़ा दिया इंसेंटिव

New Year Eve 2025: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने नए साल ( New Year 2026) पर अपने डिलीवरी पाटनर्स के लिए इंसेंटिव बढ़ाने का ऐलान किया है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड31 Dec 2025, 02:25 PM IST
Zomato
Zomato

New Year Eve 2025: नए साल के स्वागत की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। न्यू ईयर 2026 (New Year 2026) पर लोग कई तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ लोगो घर से बाहर नए साल का आगाज करने की योजना बना रहे हैं, जबकि बहुत सारे लोग घर बैठे लजीज खाने का लुफ्त उठाने वाले हैं। इसी बीच, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने अपने डिलीवरी पाटनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। जोमैटो ने पीक आवर्स और साल के आखिरी दिनों के लिए अपने डिलीवरी पार्टनर्स के इंसेंटिव में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

ऑर्डर में भारी उछाल आने की उम्मीद

कंपनी ने उम्मीद जताई है कि 31 दिसंबर की शाम और रात में ऑर्डर्स की संख्या में भारी उछाल आ सकता है। हालांकि, यह खबर तब आई है जब देश भर में जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स के गिग वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। गिग वर्कर्स अपनी सोशल सिक्योरिटी और बेसिक फैसिलिटी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डिलीवरी पाटनर्स का कहना है कि वह कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन कम इंसेंटिव के कारण उनका गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन अब जोमैटो ने अपने डिलीवरी पाटनर्स के लिए इंसेंटिव में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि फूड डिलीवरी कंपनी को नए साल की पूर्व संध्या और नए साल 2026 जैसे स्पेशल इवेंट को दिखते हुए वर्कर्स के सामने घुटने टेकने पड़े हैं।

यह भी पढ़ें | Investment Tips: 52 वीक लो से 150% चढ़ा यह स्टॉक, सोना-चांदी से जुड़ा है कारोबार

हड़ताल की वजह से बढा इंसेंटिव?

हालांकि, लाइवमिंट को दिए एक बयान में जोमैटो ने साफ किया कि 31 दिसंबर को डिलीवरी पाटनर्स के लिए इंसेंटिव बढ़ाने का कदम एक नियमित प्रक्रिया थी और इसका गिग वर्कर्स की चल रही हड़ताल से कोई संबंध नहीं था। प्रवक्ता ने लाइवमिंट को बताया कि त्योहारों और विशेष मौकों पर जब मांग बहुत अधिक होती है, तब डिलीवरी पार्टनर्स को ज्यादा कमाई का मौका देना कंपनी की पुरानी परंपरा रही है। कंपनी का तर्क है कि इस कदम का उद्देश्य केवल भारी डिमांड को कंट्रोल करना और कस्टमर्स को बिना किसी परेशानी के सर्विस प्रोवाइड करना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew Year पर Zomato डिलीवरी पाटनर्स की मौज, कंपनी ने बढ़ा दिया इंसेंटिव
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew Year पर Zomato डिलीवरी पाटनर्स की मौज, कंपनी ने बढ़ा दिया इंसेंटिव