DIABETES

 डायबिटीज वाले बेफिक्र होकर खाएं ये 8 स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar 

Published By Arti Mishra | 9 Feb, 2025

चिया सीड पुडिंग

यह प्रोटीन, फाइबर और ब्लड शुगर को स्थिर रखने वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इस कारण यह शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक्स में से एक माना जाता है।

PC-PEXEL

दही-बेरीज 

यह भी एक बेहतरीन डायबिटीज-फ्रेंडली भोजन है क्योंकि यह सूजन को कम करता है और अग्न्याशय (pancreas) को होने वाले नुकसान से बचाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है।

PC-PEXEL

Hummus

इसमें उबले सफेद छोलों को मैश किया जाता है। लहसुन, नींबू का जूस आदि मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

PC-PEXEL

एवोकाडो

एवोकाडो में उच्च फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा के कारण डायबिटीज के लिए एक फ्रेंडली भोजन है।

PC-PEXEL

भुने हुए छोले

एक कप में 12.5 ग्राम फाइबर और 14.5 ग्राम से अधिक प्रोटीन के साथ, यह भुना हुआ व्यंजन डायबिटीज के रोगियों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है।

PC-PEXEL

ब्लैक बीन सेलड

यह पौष्टिक सलाद फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है जो इंसुलिन के स्तर को कम करने और ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करता है।

PC-PEXEL

प्रोटीन बार

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ज़ीरो-शुगर बार डायबिटीज के रोगियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प है।

PC-PEXEL

 पीनट बटर के साथ सेब

दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। सेब में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो अग्नाशयी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

PC-PEXEL

और विजुअल स्टोरीज के लिए क्लिक करें