Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन, आप भी करें ट्राई

पब्लिश्ड बाय Manali Rastogi | 23 Jul, 2025

हरियाली तीज के लिए मेहंदी लगाना एक खास परंपरा है, जो महिलाओं की सुंदरता और खुशियों को बढ़ाता है। ऐसे में इस खास मौके के लिए बेहतरीन मेहंदी डिजाइन बताए गए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेडिशनल बेल डिज़ाइन

इसमें हाथों पर पतली बेल की तरह मेहंदी लगाई जाती है, जो उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाती है। इसमें पत्ते, फूल और जाल जैसे पैटर्न होते हैं। यह डिज़ाइन बहुत क्लासिक और एलिगेंट लगता है और हर उम्र की महिलाओं पर खूब फबता है।

अरेबिक स्टाइल मेहंदी

यह डिज़ाइन जल्दी बन जाती है और दिखने में बहुत सुंदर होती है। इसमें मोटे-मोटे फूल और पत्तों का इस्तेमाल होता है जो एक तरफ से चलते हैं। अगर आपके पास समय कम है और स्टाइल चाहिए तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

फ्रंट फुल हैंड डिज़ाइन

अगर आप हाथों के आगे वाले हिस्से को पूरी तरह भरना चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन बढ़िया है। इसमें छोटे-छोटे फूल, पत्ते, मोर और गोल आकृतियाँ बनाई जाती हैं। ये पारंपरिक मौके के लिए बेहद खास और भरा-भरा लुक देता है।

बैकहैंड ज्वेलरी लुक

इसमें हाथों के पीछे गहनों जैसा डिज़ाइन बनाया जाता है, जैसे कंगन या अंगूठी से जुड़ा हुआ पैटर्न। यह मेहंदी सिंपल होते हुए भी बहुत रॉयल दिखती है। ये डिज़ाइन मॉडर्न लड़कियों को बहुत पसंद आती है।

मोर और मंडला डिज़ाइन

मोर भारतीय संस्कृति का प्रतीक है और मेहंदी में इसकी आकृति बहुत सुंदर लगती है। वहीं मंडला डिज़ाइन गोल और संतुलित पैटर्न होता है, जो हाथों को भरा हुआ दिखाता है। ये दोनों मिलकर एक आकर्षक और पारंपरिक लुक देते हैं।

नाम या इनीशियल वाला डिज़ाइन

हरियाली तीज पर आप अपने पति या प्रियजन का नाम या पहला अक्षर मेहंदी में छिपाकर भी लगा सकती हैं। यह डिजाइन प्यार का प्रतीक बनता है और लोगों को ढूंढने में मजा आता है। यह सिंपल होते हुए भी बहुत खास महसूस कराता है।

फिंगर-फोकस्ड डिज़ाइन

अगर आप हल्का और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाएं। इसमें हर उंगली पर अलग-अलग पेटर्न होते हैं और हथेली खाली रहती है। यह डिज़ाइन फेस्टिव के साथ-साथ ऑफिस या पार्टी लुक के लिए भी परफेक्ट होता है।

गोल टिक्की मेहंदी

गोल टिक्की यानी सर्कुलर सेंटर डिज़ाइन बहुत क्लासिक स्टाइल है। हथेली के बीच में एक गोल डिजाइन बनाया जाता है और उसके चारों ओर फूल या बेलें बनाई जाती हैं। 

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 कोरियाई सीरम