मानसून में चिया सीड्स का सेवन करने का सही तरीका क्या है?
Published By Manali Rastogi | 8 Jul, 2025
मानसून में चिया सीड्स का सेवन करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है ताकि इससे पूरा फायदा मिल सके और कोई नुकसान न हो। तो चलिए जानते हैं कि मानसून में चिया सीड्स का सेवन करने का सही तरीका क्या है?
मानसून में नमी ज्यादा होती है, इसलिए चिया सीड्स को सीधे खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। इन्हें कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर सेवन करें। इससे ये फूल जाते हैं और पेट में आसानी से पचते हैं।
मानसून में पानी में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। इसलिए चिया सीड्स भिगोने के लिए हमेशा फिल्टर या उबला हुआ ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें। इससे सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा और आप संक्रमण से भी बचेंगे।
अगर आप चिया सीड्स का पूरा फायदा चाहते हैं तो इन्हें सुबह खाली पेट पानी या स्मूदी में मिलाकर लें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, पाचन ठीक रहता है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
मानसून में पेट खराब होने का डर रहता है, इसलिए चिया सीड्स को दही या फलों की स्मूदी में मिलाकर खाना बेहतर होता है। इससे ये जल्दी पचते हैं और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है।
मानसून में पाचन कमजोर हो सकता है। इसलिए एक दिन में 1 से 2 चम्मच से ज्यादा चिया सीड्स न खाएं। ज्यादा मात्रा पेट में भारीपन, गैस या अपच का कारण बन सकती है।
चिया सीड्स को मानसून में ताजे फल, नींबू पानी या नारियल पानी में मिलाकर पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, डिटॉक्स होता है और आपकी एनर्जी बनी रहती है। साथ ही ये स्वाद में भी अच्छा लगता है।
मानसून में नमी के कारण चिया सीड्स जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें हमेशा एयरटाइट डिब्बे में, ठंडी और सूखी जगह पर रखें। खराब चिया सीड्स का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)