खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन B6, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठकर भिगोया हुआ खजूर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
इसके पोषक गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रोगों से बचाने में मददगार माने जाते हैं।
खजूर कैल्शियम से भरपूर है। इसमें मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
आयरन से भरपूर खजूर शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने और गंभीर बीमारियों से बचाने में फायदेमंद माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज़्यादा दर्द होता है, वे खजूर खा सकती हैं। खाली पेट खजूर खाने से पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है।