ये 5 फल जो आपको लू लगने से बचाएंगे

पब्लिश्ड बाय Abhay Shankar Pandey | 25 Apr, 2025

नमक-पानी की भरपाई

नारियल पानी शरीर में खोए इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस लाकर डिहाइड्रेशन से बचाता है। ये पाचन ठीक रखने और त्वचा को निखारने में भी मदद करता है।

क्रेडिट : PEXELS

पोषक तत्वों से भरपूर

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

क्रेडिट : PEXELS

आम है बड़ा गुणकारी

कच्चे आम का पना गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है। एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरा आम मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी देता है।

क्रेडिट : PEXELS

नींद को नियंत्रित करता है

कीवी में सेरोटोनिन नामक एक विशिष्ट यौगिक होता है, जो आमतौर पर मूड और नींद के नियमन से जुड़ा होता है।

क्रेडिट : PEXELS

दूर होती है पोटेसियम की कमी 

गर्मी में संतरा खाने से शरीर में नमी रहती  है, साथ ही संतरा पोटेसियम की कमी को भी दूर करता है।

क्रेडिट : PEXELS

विटामिन और पानी की भरपूर मात्रा

तरबूज में विटामिन-C पाया जाता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को पानी की कमी पूरी करता है।

क्रेडिट : PEXELS

ऐसी और स्‍टोरीज के लिए क्लिक करें