महाकुंभ की मोनालिसा को डेब्यू फिल्म के लिए मिली इतनी फीस, बन गई लखपति
पब्लिश्ड बाय Arti Mishra | 4 Feb, 2025
आस्था का महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। कुंभ से बीते दिनों एक लड़की पूरे देश में वायरल हो गई। ये लड़की कुंभ में फूल और माला बेचने का काम कर रही थी। हर कोई इसकी आंखों और खूबसूरती की चर्चा करने लगा। इस लड़की का नाम था मोनालिसा।
मोनालिसा का वीडियो वायरल होते ही अब उसकी किस्मत भी पलट गई है। वह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का नाम है- डायरी ऑफ मणिपुर। फिल्म के लिए मोनालिसा का अच्छी फीस देकर साइन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा को डायरी ऑफ मणिपुर नामक फिल्म के लिए करीब 21 लाख रुपये की फीस देना तय हुआ है। जिसमें से एक लाख रुपये उसे साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए हैं।
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि महाकुंभ में अपनी आंखों और मुस्कान से वायरल हुई मोनालिसा कुंभ में नहीं हैं। वे अपने घर मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं।
क्रेडिट : Photo Credit: X/@SaminaHMalik
दरअसल मोनालिसा के वीडियो के वायरल होते ही वे माला बेचने का काम ठीक से नहीं कर पा रही थीं। हर समय उनके आगे पीछे कैमरे लेकर लोग घूम रहे थे।
क्रेडिट : Photo Credit: X/@SaminaHMalik
मोनालिसा की इस पहली फिल्म को डायरेक्ट करेंगे सनोज मिश्रा। सनोज मिश्रा ने उनके गांव पहुंचकर ही उन्हें साइन किया था। फिल्म में मोनालिसा लीड रोल में दिखेंगी। शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.