क्यों नहीं खाने चाहिए अंकुरित आलू? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पब्लिश्ड बाय Manali Rastogi | 22 May, 2025

बहुत से लोग घर में मौजूद अंकुरित आलुओं को भी सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर लेते हैं। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए।

अंकुरित आलू में सोलानिन नाम का एक ज़हरीला रसायन बनता है, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

अंकुरित आलू खाने से पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सोलानिन का असर शरीर के नर्वस सिस्टम पर पड़ सकता है, जिससे सिरदर्द या चक्कर आने लगते हैं।

बच्चों और बुजुर्गों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए उनके लिए इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

अगर आलू खाने में कड़वा लगे, तो यह इस बात का संकेत है कि वो बेकार हो गया है और उसे नहीं खाना चाहिए।

कुछ मामलों में सोलानिन का असर त्वचा में जलन या आंखों में जलन जैसी एलर्जी में भी हो सकता है।

ध्यान रहे कि अगर आलू अंकुरित हो गया है तो बेहतर है कि इसे किचन से हटा दें।

ऐसी और स्‍टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें