मध्य प्रदेश के मुरैना शहर की नंदिनी अग्रवाल 19 साल की उम्र में CA परीक्षा पास करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला हैं।
नंदिनी ने जुलाई 2021 में अपनी सीए परीक्षा दी और 19 साल की उम्र में पहली रैंक हासिल की।
18 अक्टूबर 2001 को जन्मी नंदिनी अग्रवाल ने 2021 में सबसे कम उम्र की CA बनने का रिकॉर्ड बनाया ।
नंदिनी ने पीडब्ल्यूसी के साथ एक आर्टिकल ट्रेनी के रूप में अपनी कॉर्पोरेट यात्रा की शुरुआत की थी।
नंदिनी के यूट्यूब पर दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जहां वह CA परीक्षा के बारे में वीडियो शेयर करती हैं।
नंदिनी अग्रवाल को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 75,000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं ।
इंस्टाग्राम पर नंदिनी अपने डांस के रील बनाकर पोस्ट करती हैं, इस पर उनके फॉलोवर्स खूब लाइक्स और कॉमेंट्स बरसाते हैं।